फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी से लेकर बॉलीवुड के इन सितारों ने बिना झिझक दोहराए शादी के लहंगे, एक ने तो तीन साल बाद पहना

Sat, 01 Feb 2020 02:42 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : insatgram
अपनी शादी के लिए हर लड़की बड़े ही अरमानों से रोका सेरेमनी से लेकर शादी तक के लिए एक से बढ़कर एक डिजाइनर ड्रेसेज खरीदती है। लेकिन शादी की सारी रस्मों के बाद शायद ही वो इसे दोबारा किसी फंक्शन में पहन पाती है। भले ही कोई साधारण लड़की अपने शादी की रस्मों के कपड़ों को दोबारा पहनने से कतराती हो। पर बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री  की इन अभिनेत्रियों ने अपने शादी के लहंगे को दोबारा बड़े ही खास अंदाज में पहना है। जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तो चलिए जानें उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपनी शादी की रस्मों में पहने कपड़ों को रीपिट किया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
सबसे पहला नाम इस लिस्ट में शामिल होगा टीवी की मशहूर अभिनेत्री दृष्टि धामी का। सीरियल मधुबाला, गीत हुई सबसे पराई से घर-घर में पहचान बनाने वाली दृष्टि ने अपनी शादी के लहंगे को ही रिसेप्शन में भी दोहराया था। शादी के कपड़ों के बजट में दृष्टि ने अपने दोनों फंक्शन को अटेंड किया और सबका दिल जीतने भी कामयाब हुईं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : insatgram
यहां तक की दृष्टि ने कपड़ों के साथ ही जेवरों को भी रीपिट किया। बस मेकअप और हेयरस्टाइल के माध्यम से अपने लुक को बदला। अगर आप के पास भी शादी के कई फंक्शन के लिए कम बजट है तो परेशान मत होईए। अपनी पसंदीदा सितारों के स्टाइल को कॉपी कर आप भी लग सकती हैं खूबसूरत।

 

4 of 5
- फोटो : social media
दूसरा नाम इस लिस्ट में शामिल करेंगे जीनिलया डिसूजा का। अपनी भाई की शादी में लाल और हरे रंग के गोटा-पट्टी के लहंगे को पहन जीनीलिया बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। जीनीलिया ने अपने इसी लहंगे को शादी के तीन साल बाद अपने देवर की शादी में रीपिट किया था। बस चुनरी को लेने की स्टाइल के साथ ही हेयर स्टाइल बदल कर अपने लुक को खूबसूरत बनाया था। अगर आप भी अपने शादी के लहंगे को दोबारा पहनना चाहते हैं तो घर में होने वाले फंक्शन में जरूर ट्राई करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : insatgram
शादी की रस्मों में पहने कपड़ों को दोहराने में केवल ये सितारे ही नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण जैसा बड़ा नाम भी शामिल है। दीपिका ने अपनी शादी की सालगिरह पर उसी आउटफिट को पहना था जो साल 2018 में अपनी चूड़ा सेरेमनी में पहना था। सब्यसाची का डिजाइन किया मरून और गोल्डन रंग का कुर्ता जिसे पैंट के साथ पेयर किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें