बी टाउन हसीनाओं के पीछे फैंस यूं ही पागल नहीं रहते। ये एक्टिंग के साथ ही अपने फैंशन और स्टाइल सेंस से भी सबको दीवाना बनाती हैं। कपड़ों से लेकर फुटवियर को इतने कॉन्फिडेंस के साथ पहनती हैं कि हर कोई इन्हें देख फिदा हो जाता है। तो गर्ल्स अगर आपको लगता है कि केवल टाइट फिटिंग या फिर बॉडीकॉन ड्रेस में ही खूबसूरत और स्टाइलिश दिखा जा सकता है। तो इन एक्ट्रेसेज के ये लुक आपको हैरान कर देंगे। ढीले-ढाले और ओवरसाइज कपड़ो में भी इनकी खूबसूरती और स्टाइल कमाल है। तो चलिए देखें मलाइका अरोड़ा से लेकर दीपिका पादुकोण, करिश्मा कपूर के ओवरसाइज कपड़ों के साथ खास लुक।