फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rekha Birthday रेखा की वो साड़ियां जिन पर आ जाए हर लड़की का दिल

Sat, 10 Oct 2020 03:47 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रेखा
सदाबहार अभिनेत्री रेखा अपना जन्मदिन 10 अक्तूबर को मनाती हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी खूबसूरती आज की हीरोइनों पर भारी पड़ती है। कांजीवरम से लेकर सिल्क की साड़ियों के साथ भारी भरकम ज्वैलरी और रेड लिपस्टिक में वो जब किसी इवेंट में पहुंचती हैं तो सारी लाइम लाइट चुरा लेती हैं। आज भी वो हर किसी के लिए फैशन आइकॉन की तरह हैं। तो चलिए देखें रेखा की खूबसूरत कांजीवरम साड़ियों का कलेक्शन जिसे पहन वो हर बार महफिल की सारी लाइम लाइट लूट लेती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रेखा - फोटो : social media
भारी-भरकम कांजीवमर और सिल्क की साड़ियां रेखा का फैशन ट्रेडमार्क है। और वो इसमें गजब भी ढाती हैं। तभी तो कॉपर गोल्ड कलर की इस साड़ी के साथ उनकी ज्वैलरी और पोटली बैग रेखा के लुक को लाजवाब बना रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
rekha - फोटो : social media
वैसे तो ब्लैक एंड व्हाइट का कांबिनेशन कभी फेल नहीं होता। लेकिन बात जब रेखा की साड़ियों की हो तो फिर कुछ अलग होना तय है। इस कांजीवरम ब्लैक एंड गोल्ड बॉर्डर की ऑफ व्हाइट साड़ी के साथ रेखा के खुले बाल लुक में चार चांद लगा रहे हैं। 

4 of 6
rekha - फोटो : social media
66 साल की हो गईं रेखा जब भी किसी अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचती हैं तो नए जमाने की हीरोइनों को भी टक्कर देती हैं। बेरी रेड कलर की सिल्क की साड़ी में आईफा अवॉर्ड में पंहुची रेखा एलिगेंट लुक में नजर आ रही थीं। 
विज्ञापन

5 of 6
रेखा - फोटो : social media
वैसे तो रेखा अक्सर अपने एक जैसे लुक रेड लिपस्टिक, मांग में सिंदूर, काजल और खुले बालों के साथ भारी भरकम ज्वैलरी और सिल्क की साड़ी पहने दिखती हैं। लेकिन उनके इस लुक को भी फैंस हमेशा पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rekha - फोटो : social media
हालांकि कई बार वो बालों में गजरा लगाए भी स्पॉट हो चुकी हैं। जिसमें उनकी खूबसूरती और उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल रहता है। लाइट ग्रीन कलर की कांजीवरम साड़ी और रेड बॉर्डर के साथ रेखा इस इवेंट में पहुंची थीं। जिसमें उनका लुक हमेशा की तरह काफी एलिगेंट नजर आ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें