फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यामी गौतम ने गुपचुप रचा ली शादी, देखें मेहंदी से लेकर शादी तक की अनदेखी तस्वीरें

Sat, 05 Jun 2021 12:41 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
yami gautam wedding - फोटो : instagram
एक्ट्रेस यामी गौतम ने 4 जून को शादी की खबर के साथ ही अपने फैंस को चौंका दिया। बेहद ही निजी समारोह में यामी आदित्य धर के साथ सात फेरों के बंधन में बंधी। बता दें कि आदित्य धर फिल्म उरी के निर्देशक हैं। जिसमे यामी गौतम भी अहम किरदार में थीं। हिमाचल की वादियों में फेरे लेने के बाद यामी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर के साथ अपने दोस्तों और फैंस को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद से ही लगातार कमेंट कर लोग बधाई दे रहे हैं। शादी के लिए यामी ने बेहद ही सिंपल लुक का चुनाव किया था। इसके साथ ही यामी ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की भी कुछ तस्वीरें साझा की है। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं। आगे की स्लाइड में देखें यामी गौतम की मेहंदी से लेकर शादी के सिंपल लुक की कुछ खास तस्वीरें। जिसमे वो बेहद खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं। बता दें कि यामी ने अपनी शादी के लिए बेहद साधारण जोड़े का चुनाव किया था। यहीं नहीं वो अपनी मेहंदी सेरेमनी में भी काफी सिंपल लुक में ही नजर आईं। 
विज्ञापन

2 of 5
yami gautam wedding - फोटो : instagram
शादी के लिए रेडी यामी अपने सिंपल और क्यूट लुक में नजर आ रही हैं। जिसमे उन्होंने डार्क रेड कलर की साड़ी का चुनाव किया है। जिस पर गोल्डन  कलर की हैवी एंब्रायडरी का बॉर्डर था। वहीं पूरी साड़ी पर गोल पोल्का डॉट वाली जरी की डिजाइन की गई थी। वहीं लाल रंग का मैचिंग का ब्लाउज बिल्कुल ही कंट्रास्ट डिजाइन से बना था। ब्लाउज पर फूलों की एंब्रायडरी गोल्डन कलर से उकेरी गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
yami gautam - फोटो : अमर उजाला
जबकि लुक को पारंपरिक बनाने के लिए यामी ने मैचिंग की चुनरी भी ले रखी थी। वहीं बात करें मेकअप और ज्वैलरी की तो मांगटीका और हैवी ईयररिंग्स के साथ यमी गोल्डन चोकर नेकपीस और लेयरिंग वाले नेकपीस में रेडी थीं। हाथों में लाल चूड़ा के साथ इसे मैच किया गया था। वहीं दूल्हे के रूप में आदित्य धर आइवरी शेड की शेरवानी में रेडी थे। जिस परा बारीक थ्रेड वर्क का काम किया गया था। 

4 of 5
yami gautam wedding - फोटो : instagram
वहीं यामी ने मेहंदी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं। जिसमे भी वो काफी सिंपल लुक में ही नजर आ रही हैं। शादी के इस रस्म के लिए उन्होंने बहुत ही साधारण लुक ही कैरी किया है। पीले रंग के सिल्क के कुर्ते के साथ यामी रेडी हैं। जिस पर गोल्डन गोटा पट्टी वर्क किया गया है। वहीं इस कुर्ते के साथ मैच किए चुनरी में भी गोल्डन गोटा पट्टी वर्क के साथ गोल्डन बूटियां बनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yami gautam wedding - फोटो : instagram
नेट फैब्रिक की इस चुनरी के साथ ही यामी बिल्कुल मिनिमम मेकअप में रेडी हैं। रेड लिपस्टिक और एक्सेसरीज में वो गोल्डन ईयररिंग्स पहने नजर आ रही हैं। जबकि साथ में बैठे आदित्य धर ने नीले रंग की बंदगला शेरवानी को इस खास मौके के लिए चुना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें