फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt Saree: आलिया भट्ट पर चढ़ा गंगूबाई काठियावाड़ी का खुमार, सस्ती सफेद फ्लोरल साड़ी में आईं नजर

Sat, 12 Feb 2022 03:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट की सफेद साड़ी - फोटो : instagram/aliaabhatt/
इन दिनों आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनका रोल और लुक दोनों ही काफी दमदार है। लेकिन फिल्म के प्रमोशन के मौके पर आलिया एक के बाद एक फैशन गोल सेट कर रही हैं। आलिया भट्ट का फिल्म प्रमोशनल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आलिया इस फिल्म से जुड़े इवेंट्स में साड़ी पहने नजर आ चुकी हैं। उन्होंने सफेद रंग की साड़ियों का शानदार कलेक्शन चुना है। खास बात यह है कि भले ही उनके हर लुक में वह एक ही रंग की साड़ी यानी कि सफेद साड़ी में नजर आईं हों लेकिन हर बार उन्होंने फैंस को अपने साड़ी लुक से प्रभावित किया है। इस बार आलिया ने सफेद फ्लोरल साड़ी कैरी की है। उनकी इस लुक को फैंस की सराहना तो मिल ही रही है, खुद आलिया की मां ने भी उनके फ्लोरल साड़ी लुक की तारीफ की है। आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। चलिए देखते हैं आलिया का नया फ्लोरल साड़ी लुक और इस साड़ी की कीमत। 
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट की सफेद साड़ी - फोटो : instagram/aliaabhatt/
तस्वीर में देख सकते हैं कि आलिया भट्ट ने एक बार फिर सफेद साड़ी कैरी की है। अनविला फैशन ब्रांड के कलेक्शन की यह खूबसूरत सफेद फ्लोरल प्रिंट साड़ी में आलिया गजब की लग रही हैं। उन्होंने इस प्रिंटेड लीनेन साड़ी के साथ मैचिंग फ्लोरल ब्लाउज पहना है।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट की सफेद साड़ी - फोटो : instagram/aliaabhatt/
आलिया की इस लिनन साड़ी में प्लीट्स और पल्लू पर चमकीले गुलाबी और लाल रंग के फ्लोरल प्रिंट दिए गए हैं। साड़ी के सफेद रंग ने फूलों के रंगों को पूरी तरह से उभार दिया है।

4 of 5
आलिया भट्ट की सफेद साड़ी - फोटो : instagram/aliaabhatt/
अपने साड़ी लुक को सादगी के साथ पूरा करते हुए आलिया ने बालों में मेसी बन बनाया है। वहीं अपने जूड़े को गुलाब से सजाया है। एक्सेसरीज पर नजर डालें तो आलिया ने स्टेटमेंट सिल्वर झुमके पहन रखे हैं। वहीं आलिया भट्ट ने मिनिमल मेकअप अप्लाई किया है, जिसमें आंखों में काजल, मस्कारा, मैट पिंक लिपस्टिक और छोटी सी बिंदी के साथ सिंपल और देसी लुक अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट की सफेद साड़ी - फोटो : instagram/aliaabhatt/
आलिया भट्ट का ये साड़ी लुक आपको भी पसंद आया हो और आप भी उनकी ये साड़ी खरीदना चाहते हों तो इस खूबसूरत फ्लोरल साड़ी की कीमत भी जान लीजिए। आलिया की सफेद फ्लोरल साड़ी की कीमत ऑफिसियल वेबसाइट पर 22 हजार रुपये है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें