फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी हेयर को हटाने के होते हैं इतने सारे तरीके, बॉलीवुड एक्ट्रेसेज भी करती हैं फॉलो

Wed, 24 Feb 2021 09:40 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
disha patani - फोटो : instagram
हाथों-पैरों से लेकर अंडरआर्म्स पर उगे बाल हर लड़की को परेशान करते हैं। ऐसे में इन्हें हटाने के लिए वो कोई ना कोई ट्रिक आजमाती ही रहती हैं। हालांकि बॉलीवुड हसीनाएं भी बॉडी हेयर को रिमूव करने के चक्र में फंसी रहती हैं। क्योंकि हमेशा ही उन्हें ऐसी ड्रेसेज पहननी होती हैं जो बॉडी को फ्लांट करती है। ऐसे में चलिए जानें कौन सी तकनीक हेयर रिमूवल के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। 
विज्ञापन

2 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : Twitter
शेविंग
शेविंग का इस्तेमाल वैसे तो ज्यादातर लड़कियां करती हैं। लेकिन आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि शेविंग करने के मामले कुछ हसीनाएं भी आगे हैं। जैसे एक बार हॉलीवुड पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट ने चैट शो में खुलासा किया था कि उनकी बालों की ग्रोथ ज्यादा है इसलिए उन्हें रोज शेविंग करनी पड़ती है। 
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareena_fan
ब्लीच
ब्लीच में बालों के रंग हल्के हो जाते हैं। जिससे वो दूर से कम नजर आते हैं। इस तकनीक को ज्यादातर एशिया की महिलाएं अपनाती हैं। खासतौर पर फेशियल हेयर के लिए। वहीं ब्लीच का इस्तेमाल तो करीना भी करियर के शुरूआती दौर में बालों की रंगत को हल्का करने के लिए करती थीं। 

4 of 5
waxing
वैक्सिंग
वैक्सिंग बालों को हटाने का सबसे ज्यादा भरोसेमंद नुस्खा माना जाता है। लेकिन ये बहुत ही ज्यादा दर्दभरा होता है। हालांकि लड़कियों को इसे कराने में ज्यादा परहेज नहीं होता है। वैसे वैक्सिंग करने के लिए आजकल कई सारी मशीनें और वैक्सिंग स्ट्रिप्स भी आ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका कक्कड़ - फोटो : Social Media
लेजर हेयर रिमूवल
ये एक ऐसी तकनीक है जिसे लगभग सारी एक्ट्रेसेज इस्तेमाल करती है। इसमे शरीर के बालों को पर्मानेंट हटाने की सुविधा होती है। यहां तक कि दीपिका कक्कड़ ने तो इस तरीके से फेशियल हेयर हटवाने का वीडियो भी शेयर किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें