फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blackheads Removal: घऱ में हटा रहीं ब्लैकहेड्स तो स्ट्रिप के साथ इन तरीकों को आजमाएं

Sun, 21 Aug 2022 12:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ब्लैकहेड्स
चेहरे के कुछ खास हिस्सों पर ब्लैकहेड्स होना आम बात है। लेकिन क्लियर और चमकती त्वचा की चाह में महिलाएं चाहती हैं कि ये ब्लैकहेड्स अच्छे से साफ हो जाए। खासतौर पर नाक पर दिख रहे ब्लैकहेड्स तो वो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करतीं। इन ब्लैकहेड्स को साफ करने के लिए महिलाएं अक्सर पार्लर का सहारा लेती हैं। जहां पर ब्लैकहेड्स निकालने की प्रक्रिया में काफी दर्द होता है। दरअसल, नाक के ब्लैकहेड्स को दबा-दबाकर और गहराई से बाहर निकाला जाता है। जिसकी वजह से कई बार महिलाएं पार्लर से ब्लैकहेड्स निकलवाना ही बंद कर देती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
blackheads - फोटो : social media
और घर में ही ब्लैकहेड्स निकालने के तरीके आजमाने लगती हैं। मार्केट में कई सारे स्ट्रिप आते हैं। जिनकी मदद से नाक के ब्लैकहेड्स आसानी से निकल जाते हैं। अगर आप भी इस तरह की स्ट्रिप का इस्तेमाल कर रही हैं। कई बार स्ट्रिप की मदद से भी ब्लैकहेड्स नहीं निकलते हैं। तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन

3 of 5
face wash
चेहरे को साफ करें
महिलाएं अक्सर ब्लैकहेड्स निकालने की जल्दबाजी में उसे सीधे ही नाक पर लगा लेती हैं। लेकिन जब भी आपको ब्लैकहेड्स निकालने हो तो चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। क्योंकि चेहरे पर अगर जरा भी ऑयल होगा तो स्ट्रिप ठीक तरीके से ब्लैकहेड्स को नहीं निकालेगी। चेहरे को फेसवॉश से क्लीन करने के बाद नाक वाले उतने हिस्से पर पाउडर लगा लें। जिससे कि स्किन का ऑयल सूख जाए।

4 of 5
steam - फोटो : social media
घर में भी ब्लैकहेड्स निकालने हैं तो आराम से समय देकर निकालें। जिससे सारा ब्लैकहेड्स एक बार में ही निकल जाए। स्ट्रिप को नाक पर लगाने से पहले चेहरे को वॉश करें। उसके बाद थोड़ा सा स्टीम दें। जिससे कि ब्लैकहेड्स की पकड़ ढीली पड़ जाए। स्टीम देने से रोमछिद्र खुल जाएंगे और ब्लैकहेड्स आसानी से बाहर आ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Face - फोटो : Istock
अगर इन तरीकों को आजमाने के बाद भी ब्लैकहेड्स नहीं निकल रहें तो इसका कारण है स्ट्रिप को लगाने का तरीका। हर किसी के नाक की शेप अलग होती है। इसलिए स्ट्रिप को कभी भी सीधे नाक पर ना लगाएं। बल्कि इसे तीन हिस्सों में बांटकर राइट, लेफ्ट और सेंटर में लगाएं। जिससे कि सारे ब्लैकहेड्स एक बार में ही अलग-अलग हिस्सों से निकल जाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें