फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: एथनिक से वेस्टर्न लुक तक, कंगना रणौत का हर अंदाज होता है सबसे जुदा

Mon, 13 May 2024 02:35 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एथनिक से लेकर वेस्टर्न तक उनके हर लुक्स कमाल के होते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
कंगना रणौत का हर अंदाज होता है सबसे जुदा - फोटो : Instagram-Kangana Ranaut
Kangana Ranaut: लोकसभा चुनाव की धूम आजकल हर जगह दिखाई दे रही है। इस बार के चुनाव में कई सिने स्टार मैदान में उतरे हैं। इनमें बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत भी शामिल हैं, जोकि हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तरफ से चुनाव लड़ रही हैंं। कंगना रणौत ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतती रहती हैं। उनका बेबाक अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। उन्होंने अपनी फिल्मों से लोगों को अपना दीवाना बनाया है।

अपनी एक्टिंग के साथ-साथ वो अपने लुक्स की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। एथनिक से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक में कंगना रणौत का अंदाज काफी क्लासी और ग्लैमरस रहता है। अगर आप भी शॉपिंग करने का सोच रही हैं तो कंगना के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। कंगना के पास हर तरह के आउटफिट का काफी प्यारा कलेक्शन है, जो आपके लिए भी बेस्ट रहेगा। 
विज्ञापन

2 of 7
कंगना रणौत का हर अंदाज होता है सबसे जुदा - फोटो : Instagram-Kangana Ranaut
लहंगा लुक

सबसे पहले बात करते हैं कंगना के लहंगा लुक के बारे में। वो अक्सर लहंगा पहने दिखाई देती हैं और उनपर तो लहंगा जचता भी काफी है। अगर आपके घर में शादी या कोई अन्य कार्यक्रम है तो आप एक्ट्रेस के लहंगा लुक से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
कंगना रणौत का हर अंदाज होता है सबसे जुदा - फोटो : Instagram-Kangana Ranaut
साड़ी लुक
 
इस गुलाबी साड़ी में कंगना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस लुक को लोगों ने काफी पसंद किया था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने बालों में मेसी बन बनाते हुए गले में हैवी सा चोकर कैरी किया है। पर्ल की इस ज्वेलरी की वजह से कंगना का लुक काफी रॉयल लग रहा है। 

4 of 7
कंगना रणौत का हर अंदाज होता है सबसे जुदा - फोटो : Instagram-Kangana Ranaut
अनारकली लुक

इस अनारकली लुक में कंगना किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। सफेद रंग के इस अनारकली के साथ कंगना ने खूबसूरत सी मोजरी पहनी है। कानों में झुमके, हाथ में कंगन और माथे पर बिंदी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। 
विज्ञापन

5 of 7
कंगना रणौत का हर अंदाज होता है सबसे जुदा - फोटो : Instagram-Kangana Ranaut
गाउन लुक

इस रेड कलर के गाउन में कंगना काफी बोल्ड लग रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को अलग तरह से स्टाइल किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस लुक में अपने आईलाइनर से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। 
विज्ञापन

6 of 7
कंगना रणौत का हर अंदाज होता है सबसे जुदा - फोटो : Instagram-Kangana Ranaut
ड्रेस लुक

गोल्ड और सिल्वर रंग की इस ड्रेस में कंगना काफी ग्लैमरस लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने हाई हील्स कैरी की हैं। हाई हील्स के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को कर्ल किया हुआ है, जिस वजह से उनका लुक काफी अलग दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कंगना रणौत का हर अंदाज होता है सबसे जुदा - फोटो : Instagram-Kangana Ranaut
जमसूट लुक

एक्ट्रेस का बॉस लेडी लुक काफी कमाल का होता है। वो इस तरह के जमसूट में काफी खूबसूरत लगती हैं। इस सफेद रंग के जमसूट में भी कंगना का अंदाज काफी अच्छा लग रहा है। इसके साथ उन्होंने स्लीक स्टाइल में अपने बालों को कैरी किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें