फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2024: मदर्स डे के दिन मम्मी को तोहफे में देनी है साड़ी तो ये हैं सबसे सही विकल्प

Sun, 12 May 2024 08:27 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपनी मां को मदर्स डे के दिन साड़ी तोहफे में देना चाहते हैं तो हम आपको इसके सही विकल्प बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
मदर्स डे 2024 - फोटो : instagram
Mother's Day 2024: मदर्स डे का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। ये ऐसा दिन है, जब आप अपनी मां को उनके खास होने का एहसास करा सकते हैं। मदर्स डे का दिन मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल ये दिन मई का दूसरा रविवार 12 मई को है। इसी के चलते लोगों ने ये सोचना शुरू कर दिया है कि वो अपनी मां को किस तरह से खास फील कराएंगे। अगर आप अपनी मम्मी को कुछ तोहफा देने का सोच रहे हैं, लेकिन संशय में हैं कि क्या दें तो साड़ी एक बेहतरीन विकल्प है।

दरअसल, ज्यादातर महिलाओं को साड़ी पहनना पसंद होता है। ऐसे में आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप साड़ी खरीद सकते हैं। अगर आप ऐसी साड़ी लेकर अपनी मम्मी को तोहफा देंगी, तो वो ये देखकर जरूर खुश होंगी। 
विज्ञापन

2 of 7
मदर्स डे 2024 - फोटो : instagram
रानी मुखर्जी

अगर आप हल्के फैब्रिक की साड़ी अपनी मां को तोहफे में देना चाहते हैं, तो ऐसी ब्लैक और रेड रंग की शिफॉन फैब्रिक की साड़ी एक बेहतर विकल्प है। ये काफी हल्की होती है, ऐसे में गर्मी के मौसम में आपकी मां इसे आसानी से कैरी कर सकेंगी। 
विज्ञापन

3 of 7
मदर्स डे 2024 - फोटो : instagram
हेमा मालिनी

अगर आपकी मम्मी को बॉर्डर वाली साड़ी पसंद है तो आप इस तरह की साड़ी खरीद सकते हैं। ऐसी साड़ी आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगी। आप चाहें तो इसके साथ पहनने के लिए आप उन्हें आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी तोहफे में दे सकते हैं। 

4 of 7
मदर्स डे 2024 - फोटो : instagram
नीना गुप्ता

बहुत सी महिलाओं को हल्के रंग काफी पसंद होते हैं। ऐसे में आप चाहें तो उन्हें ऐसी साड़ी दे सकते हैं। इस साड़ी के साथ आप अपनी मम्मी को ऑक्सीडाइज ज्वेलरी भी तोहफे में दे सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
मदर्स डे 2024 - फोटो : instagram
विद्या बालन

बहुत सी महिलाओं को सिल्क की साड़ी पहनना पसंद होता है, ऐसे में आप उन्हें विद्या बालन के जैसी सिल्क की साड़ी तोहफे में दे सकते हैं। ऐसी हैवी पल्लु वाली साड़ी देखने में काफी प्यारी लगेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
मदर्स डे 2024 - फोटो : instagram
भाग्यश्री

अगर आपकी मम्मी को अलग तरह की साड़ी पहनना पसंद है तो ऐसी फ्रिल वाली साड़ी उनके लिए एक परफेक्ट विकल्प है। वो ऐसी साड़ी किसी शादी-विवाह में भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मदर्स डे 2024 - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित

बहुत सी महिलाएं लाल, पीली और हरी साड़ियां ज्यादा पहनती हैं। ऐसे में आप भी उन्हें ऐसी भी साड़ी तोहफे में दे सकती हैं। ऐसी पीले रंग की साड़ी आपकी मां किसी पूजा-पाठ के वक्त कैरी कर सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें