फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट की तस्वीरों को देख कह उठेंगे 'नेचुरल ब्यूटी', कम मेकअप पर फिर भी दिखती हैं खूबसूरत

Sun, 15 Mar 2020 12:29 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट खूबसूरत होने के साथ ही टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। 15 मार्च यानी की आज उनका जन्मदिन है। करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से करियर की शुरूआत की थी। जिसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई थी। एक्टिंग के साथ ही आलिया के ड्रेसिंग सेंस की भी तारीफ होती है। रेड कार्पेट लुक हो या कोई पार्टी हर  बार उनके लुक को देख फैन उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते हैं। हांलाकि आलिया के ड्रेसिंग सेंस के साथ ही एक और चीज है जो उन्हें दूसरी हीरोइनों से अलग बनाती है। वो है उनका मेकअप। आपने गौर किया होगा कि आलिया का मेकअप बेहद ही लाइट होता है। यहां तक कि उनके रेड कार्पेट लुक में भी ड्यूई मेकअप ही नजर आता है। तो चलिए देखें ऐसे ही आलिया भट्ट की पांच तस्वीरें जिसमें उनका मिनिमल मेकअप लुक कमाल का है।



 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : insatgram
आलिया भट्ट तो अपनी बिना मेकअप की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। जिसे देखकर हर कोई उन्हें नेचुरल ब्यूटी कहता है। इसके अलावा आलिया अपने मेकअप में ज्यादातर नेचुरल लिपस्टिक को ही प्राथमिकता देती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
अभी हाल ही में अपने दोस्त की फिल्म की रिलीज में पहुंची आलिया की इन तस्वीरों को देख क्या कहेंगे। लेवेंडर कलर की ड्रेस के साथ आंखों पर लाइट मेकअप और नेचुरल टोन लिपस्टिक लगाए आलिया बला की खूबसूरत लग रहीं है। जिसे देख कोई भी उनका फैन हो जाए।


 

4 of 5
Alia Bhatt - फोटो : instagram
आलिया अपने रेड कार्पेट लुक में भी आंखों पर हल्का मेकअप रखने के साथ ही पिंक चिक्स और ब्लशर का बहुत कम इस्तेमाल करती हैं। आलिया का पसंदीदा मेकअप ड्यूई है जिसमें डस्की कलर की स्किन टोन दिखती है।
 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt - फोटो : Social Media
केवल आंखों का हल्का मेकअप ही नहीं बल्कि आलिया का बेस भी बहुत लाइट होता है। आलिया अपने चेहरे पर इस तरह के प्राइमर और फाउंडेशन का इस्तेमाल करती हैं जिसे देखकर लोग एक बार असमंजस में पड़ जाते हैं कि ये उनकी ओरिजनल स्किन है या मेकअप किया गया है। वो अपने बेस को काफी अच्छे तरीके से ब्लेंड करती है जो उन्हें परफेक्ट बनाती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें