आलिया भट्ट खूबसूरत होने के साथ ही टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। 15 मार्च यानी की आज उनका जन्मदिन है। करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से करियर की शुरूआत की थी। जिसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई थी। एक्टिंग के साथ ही आलिया के ड्रेसिंग सेंस की भी तारीफ होती है। रेड कार्पेट लुक हो या कोई पार्टी हर बार उनके लुक को देख फैन उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते हैं। हांलाकि आलिया के ड्रेसिंग सेंस के साथ ही एक और चीज है जो उन्हें दूसरी हीरोइनों से अलग बनाती है। वो है उनका मेकअप। आपने गौर किया होगा कि आलिया का मेकअप बेहद ही लाइट होता है। यहां तक कि उनके रेड कार्पेट लुक में भी ड्यूई मेकअप ही नजर आता है। तो चलिए देखें ऐसे ही आलिया भट्ट की पांच तस्वीरें जिसमें उनका मिनिमल मेकअप लुक कमाल का है।