फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेडिशनल लुक में बिखेरना चाहती हैं जलवा, एक बिंदी से बढ़ जाएगी सुंदरता

Wed, 22 Apr 2020 08:55 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसी कोई महिला नहीं होगी, जिसे मेकअप करना न पसंद हो। अपनी सुंदरता को बढ़ाने और खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं अक्सर मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। वहीं अपने लुक को अट्रैक्टिव करने के लिए चेहरे पर बिंदी भी लगाती हैं। भारतीय नारी का मेकअप बिना बिंदी के अधूरा माना जाता है। वैसे ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ बिंदी लगा ली जाए तो लुक वाकई में बदल जाता है। अगर आप भी कुछ इस तरह का लुक पाना चाहती हैं तो आज हम आपको अलग-अलग ड्रेस के साथ बिंदी के इस्तेमाल के बारे में बताएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
क्लासी लुक के लिए कुर्ता पर बिंदी
कामकाजी महिलाए ऑफिस जाने के लिए ज्यादातर कुर्ता पहनती हैं। अगर आप अपने कुर्ते के साथ ही नया लुक पाना चाहती हैं तो काली रंग की या जो रंग आपको पसंद हो इस कलर बिंदी लगा सकती हैं। माथे पर एक छोटी सी बिंदी लगाने से आपका लुक काफी बदल जाएगा। ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक के लिए आप बिंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सूट पर बिंदी
महिलाओं की सुंदरता सलवार-सूट में और बढ़ जाती है। ऐसे में अगर एक बिंदी लगा लिया जाए तो फिर क्या पूछना? काले रंग की छोटी बिंदी सलवार-सूट पर बहुत खूबसूरत लगती है। वहीं अगर आप पार्टी में सूट सलवार पहनती तो आप सिल्वर और गोल्डन नग वाली छोटी बिंदी लगा सकती हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेडिशनल लुक के लिए साड़ी पर बिंदी
भारतीय नारी से बढ़िया साड़ी को कैरी करना शायद ही किसी को आता हो। नारी की सुंदरता साड़ी में और बढ़ जाती है। अगर साड़ी के साथ एक छोटी बिंदी लगा लें तो फिर स्टाइल के बारे में क्या ही कहना? ऑफिस जाने वाली महिलाएं भी कॉटन की साड़ी पर बिंदी लगाकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बिंदी के साथ लाइट मेकअप
हालांकि बिंदी लगाते समय आपको मेकअप पर भी ध्यान देना होता है। ज्यादा मेकअप कर लेने के वजह से बिंदी का निखार चेहरे पर नहीं दिख पाता है। लाइट और न्यूड मेकअप बिंदी के साथ बिल्कुल परफेक्ट होता है। अगर आप कुर्ता पहन रही हैं तो चेहरे पर फाउंडेशन लगाकर न्यूड लिपस्टिक लगा लें और आंखों में काजल लगाने के बाद माथे पर बिंदी लगा लें। बस इसी सिंपल लुक से आप सबका दिल जीत लेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें