फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रेटी लाइफस्टाइल: तेजस्वी प्रकाश कमा चुकी हैं करोड़ों, बिग बॉस 15 के घर में रहने का लेती थी इतनी फीस

Sat, 05 Feb 2022 02:15 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। शो के विनर के तौर पर वो विवादों में हैं। हालाकि शो जीत चुकीं तेजस्वी को प्राइज मनी के तौर पर 40 लाख रुपये मिले। लेकिन शो में दमदार कंटेस्टेंट के तौर पर दिख रहीं तेजस्वी बिग बॉस के घर में आने से पहले बी करोड़ों की मालकिन थी। वो कई सारे टीवी सीरियल, रिएलिटी शो और वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। हालांकि ये अलग बात है कि तेजस्वी का नाम और उनके बारे में लोगों ने बिग बॉस 15 के घर से ही पता चला। 
विज्ञापन

2 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
शो में अपने दमदार खेल से सबको हैरान करने वाली तेजस्वी प्रकाश कई सारे टीवी सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। साल 2012 में उन्होंने अपने करियर की शुरूआत सीरियल 2612 से की थी। इसके बाद वो 'संस्कार-धरोहर अपनों की', 'स्वारगिनी-जोड़े रिश्तों के सुर', परहेदार पिया की और सिलसिला बदलते रिश्तों का में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही वो कई सारे रिएलिटी शो में भी दिख चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक वायंगंकर - फोटो : social media
खतरों के खिलाड़ी में काम कर चुकीं तेजस्वी इसके साथ ही किचन चैंपियन 5, कॉमेडी नाइ्ट्स लाइव जैसे शो में दिख चुकी हैं। इतने सारे शो कर चुकीं तेजस्वी की इनकम का अंदाजा लगाया जा सकता है।

4 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
शो जीत चुकी तेजस्वी प्रकाश को भले ही 40 लाख रुपये प्राइज मनी मिली है। लेकिन इसके अलावा भी वो घर में रहने का अच्छा खासा पैसा लेती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेजस्वी प्रकाश शो में रहने के लिए हर हफ्ते का 10 लाख लेती थीं। वहीं सीरियल और रिएलिटी शो के साथ ही म्यूजिक वीडियो और कई वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। तेजस्वी प्रकाश इन शो के लोकप्रिय होने के साथ ही करोड़ों की मालकिन है। एक रिपो्ट्स के मुताबिक तेजस्वी के पास करीब 11 से 15 करोड़ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
10 जून 1992 को तेजस्वी का जन्म सऊदी अरब के जेद्दाह में हुआ था। मराठा परिवार से ताल्लुक रखने वाली तेजस्वी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। जहां एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट ने इनकी जिंदगी ही बदल दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें