फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 14 के घर में गौहर खान ने पहनी थी ये साड़ी, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे फैन

Tue, 27 Oct 2020 01:17 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गौहर खान - फोटो : instagram
बिग बॉस का 14वां सीजन शुरूआत से ही काफी अलग कॉन्सेप्ट के साथ शुरू हुआ था। सीनियर और कंटेस्टेट के बीच चलने वाली जंग के बीच अब सीनियर घर से चले गए हैं। लेकिन सीनियर बनकर पहुंची हिना खान, गौहर खान के स्टाइल का जादू फैंस के सिर अभी तक चढ़कर बोल रहा है। हिना खान जहां हर दिन फैशनेबल कपड़ों की वजह से सुर्खियों में थीं। वहीं गौहर खान का लुक भी काफी इंप्रेसिव था। जिसमें वो हर बार एलिगेंट लुक में नजर आईं। 
विज्ञापन

2 of 5
गौहर खान - फोटो : instagram
हर स्टाइलिश लुक की तरह ही गौहर एक वीकेंड के वार पर वाइन कलर की मर्सला साड़ी पहने नजर आईं थीं। जिसमें उन्हें देख फैंस दीवाने हो गए थे। इंटरनेट पर गौहर का ये लुक काफी तेजी से वायरल हो रहा था। डिजाइनर सीप महाजन की डिजाइन की हुई इस साड़ी में गौहर कहर ढा रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
गौहर खान - फोटो : instagram
गौहर ने वाइन कलर की मर्सला साड़ी को डीप कट स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ पेयर किया था। वहीं इस ब्लाउज पर बैक पर बना कटआउट डिजाइन इसे अलग लुक दे रहा था। वहीं गौहर का ये लुक हर किसी का दिल जीत रहा था। 

4 of 5
गौहर खान - फोटो : instagram
गौहर ने इस खूबसूरत साड़ी जिस पर बीड्स की कढाई की गई थी। और बैकलेस ब्लाउज के साथ कुछ भी ऐडऑन नही किया था। इस साड़ी का कलर और डिजाइन ही अट्रैक्टिव लगने के लिए काफी था। वहीं गौहर ने इस साड़ी को सटल मेकअप बेरी लिप्स और छोटे ईयररिंग्स के साथ पेयर किया था। जबकि बालों में साइड ब्रेड इस लुक को बेहद खूबसूरत बना रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gauhar khan - फोटो : instagram
वहीं गौहर के इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। गौहर की इन तस्वीरों को देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे थे। वैसे बता दें कि गौहर बिग बॉस के घर में हर बार अपनी स्टाइल से फैंस का दिल चुरा रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें