फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13 Finale: फैशन के मामले में इन कंटेस्टेंट ने मारी बाजी, रश्मि देसाई का ऐसा रहा हाल

Sat, 15 Feb 2020 01:42 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
bigg boss 13 - फोटो : voot
बिग बॉस के शो में रहने वाले लोगों का सफर खत्म होने वाला है। आज होने वाले फिनाले में विजेता के नाम का भी ऐलान हो जाएगा और शो खत्म हो जाएगा। बिग बॉस के घर में खाने-पीने और काम को लेकर कंटेंस्टेंट के बीच जमकर झगड़े हुए हैं। साथ ही ये सारे घर वाले एक दूसरे को कमेंट करने और टास्क के दौरान हराने में भी पीछे नहीं रहे। इसके साथ ही एक और खास चीज में घरवालों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। वो थी इनकी स्टाइल और फैशन। जिसमें माहिरा शर्मा, शहनाज गिल और शेफाली जरीवाला ने बाजी मारी थी। हांलाकि इस मामले में रश्मि देसाई पीछे रह गईं। तो चलिए देखें माहिरा, शेफाली और शहनाज की तस्वीरें।



 
विज्ञापन

2 of 7
शेफाली जरीवाला - फोटो : Social Media
बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा खूबसूरत अंदाज में नजर आईं थीं शेफाली जरीवाला। कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने जब शो में अपनी फिल्म लव आजकल  के प्रमोशन के लिए घर में एंट्री ली थी। जब शेफाली क्रीम रंग के वन शोल्डर क्रॉप टॉप और स्कर्ट में तैयार हुईं थीं। जिसे डिजाइनर योगिता कदम ने डिजाइन किया था। साथ में गोल्डन ईयररिंग पहने शेफाली बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं।


 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Social Media
इसके पहले भी शेफाली का खूबसूरत लुक बिग बॉस के घर में उनके फैंस देख चुके थे। काले रंग के शिमरी लहंगे में शेफाली बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। आसियाना काउचर के डिजाइन किए इस लहंगे पर शेफाली ने बड़े ही स्टाइल से नेट के दुपट्टे को कैरी किया था। जो देखने में केप स्टाइल लुक दे रहा था।



 

4 of 7
- फोटो : Social Media
केवल शेफाली ही नहीं बिग बॉस के घर में शहनाज के आउटफिट भी खूबसूरत नजर आए थे। स्काई ब्लू रंग के फ्रिल गाउन में शहनाज का लुक जबरदस्त और क्यूट एक साथ दिख रहा था।लांग ट्रेल वाले इस सिंड्रेला गाउन को शहनाज ने बिग बॉस के विनर रह चुके गौतम गुलाटी के घर में आने पर पहना था। 

 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : Social Media
शहनाज गिल बिग बॉस के घर में लोकप्रिय कंटेस्टेंट बनकर उभरी हैं। उनका स्टाइल बहुत ही सिंपल लेकिन खूबसूरत देखने को मिला था घर में। सफेद रंग के शरारे को पहन शहनाज खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। गोल्डन रंग के बार्डर वाले इस शरारे में शहनाज का लुक जबरदस्त दिख रहा था।


 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Social Media
सारे कंटेस्टेंट में माहिरा शर्मा का लुक सबसे खूबसूरत दिखा था। पूरे तीन महीनों में हर बार माहिरा ने एक से बढ़कर एक आउटफिट कैरी किए थे। जिसमें वो सबसे अलग और खूबसूरत नजर आईं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : Social Media
वहीं इस मामले में टीवी का सबसे बड़ा नाम रश्मि देसाई पीछे रह गईं। माहिरा, शहनाज और शेफाली जरीवाला के सामने रश्मि देसाई का टीवी इंडस्ट्री का ज्यादा बड़ा नाम है। हांलाकि सीरियल की तरह बिग बॉस के घर में वो अपने स्टाइल से फैन के दिलों में जगह बनाने में नाकामयाब रहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें