बॉलीवुड के सितारे गणपति बप्पा को घर लाकर उनकी पूजा अर्चना शुरू कर चुके हैं। ऐसे में मॉडल और प्रोड्यूसर दिव्या खोसला कैसे पीछे रहतीं। टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला ने भी अपने घर में गणपति को स्थापित किया है। जिसकी पूजा की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा भी की है। इन तस्वीरों में दिव्या खोसला का फेस्टिव लुक काफी इंप्रेसिव है। बॉलीवुड के सभी एक्ट्रेस और एक्टर ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। जिसमें शिल्पा शेट्टी से लेकर सोनाली बेंद्रे तक शामिल हैं। कभी गाजे -बाजे के साथ गणेश उत्सव मनाने वाले इन सितारों ने इस बार साधारण तरीके से बप्पा को घर बुलाया। तो चलिए देंखे दिव्या खोसला के घर की तस्वीरें।