फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पेडनेकर ने फूलों वाले लहंगे में दिखाया जलवा, तस्वीरें देख हो जाएंगे फैन

Wed, 02 Dec 2020 05:48 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
bhumi pednekar - फोटो : instagram
भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी फिल्म दुर्गामती के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसके लिए वो एक से बढ़कर एक ग्लैमर वाले कपड़ों को पहने नजर आईं। लेकिन इस बार उनका देसी लुक जरूर हर किसी का दिल चुरा लेगा। पहली फिल्म के बाद से भूमि के फैशन में इजाफा हुआ है। सिंपल कुड़ी से ग्लैमर वाले कपड़ों में वो अवॉर्ड शो में शिरकत कर चुकी हैं। जिसमे उनके फैशन सेंस की सब तारीफ कर चुके हैं। बोल्ड एंड रिस्की कपड़ों से फैशन लवर का दिल चुरा चुकीं भूमि की ये तस्वीरें भी बेहद खास हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
bhumi pednekar - फोटो : instagram
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनने की चाहत हर एक्ट्रेस की होती है। ऐसे में ये मौका मिला भूमि पेडनेकर को अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए। जिसके लिए भूमि ने फ्लोरल मोटिफ्स वाला लहंगा पहन रखा है। 
विज्ञापन

3 of 5
bhumi pednekar - फोटो : instagram
हल्के गुलाबी रंग के बेस पर गहरे गुलाबी और हरे रंग के फूलों को धागों के जरिए बनाया गया है। वहीं चुनरी के बॉर्डर पर भी यहीं वर्क बना है। हाफ स्लीव और स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ भूमि इस लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। 

4 of 5
भूमि पेडनेकर
बात करें मेकअप की तो न्यूड शेड लिपकलर और स्टेटमेंट आईब्रो के साथ भूमि साइड पार्टीशन मेसी हेयर डू में दिखीं। वहीं ग्लॉसी चिक्स और मैचिंग चोकर नेकपीस के साथ भूमि का ये लुक जरूर इस वेडिंग सीजन इंस्पिरेशन बन सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bhumi pednekar - फोटो : instagram
कुछ दिनों पहले ही भूमि अपने हटके फैशन में दिखीं थीं। जब उन्होंने रंग-बिरंगे प्रिंट का पैंट-सूट पहना था। जिसकी प्लजिंग नेकलाइन और भूमि का बोल्ड अवतार फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी था। यहीं नहीं एक ही दिन में एक के बाद अलग-अलग कपड़ो में वो काफी खूबसूरत दिख रही थीं। थाई हाई स्कर्ट और टॉप के साथ भूमि ने फिर से अपने फैंस को सरप्राईज दिया था।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें