फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण का स्टाइलिश दिखने का है सीधा फंडा, टीशर्ट को यूं कर लेती है स्टाइल

Wed, 02 Dec 2020 05:14 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram fan page
दीपिका पादुकोण एक बार फिर फैंस को अपनी स्टाइल से दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं। शूटिंग के लिए लगातार कैमरे में कैद हो रहीं दीपिका का हर लुक जबरदस्त है। लेकिन पिछले दिनों सफेद टैंक टॉप और काली जींस में उनकी स्टाइल को देख समझ आया कि स्टाइलिश दिखने के लिए कई बार बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होती। केवल दीपिका की ये स्टाइल आपको तुरंत ग्लैमरस दे देगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram fan page
दरअसल, कैमर में कैद हुई दीपिका की तस्वीरों में वो सफेद रंग के टैंक टॉप के साथ काले रंग के हाई वेस्ट जींस में शूटिंग करते दिखीं। वहीं दीपिका ने इस लुक को सफेद स्नीकर और हाई मेसी बन के साथ स्पोर्टी लुक दिया था। लेकिन दीपिका अपने इस सिंपल से लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए टैंक टॉप को बस्ट के नीचे नॉट लगाकर क्रॉप कर लिया था। जिससे उनकी टोंड बेली नजर आ रही थी। वहीं दीपिका का ये लुक बिना एक्स्ट्रा मेहनत के गजब का स्टाइलिश दिख रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
fashion - फोटो : insatgram
हालांकि ये पहला मौका नही है जब वो इतने सिंपल तरीके से स्टाइलिश लग रही हैं। पिछले साल जन्मदिन के मौके पर भी वो सफेद और लाल रंग के सितारों से बने फूलों वाली जींस के साथ सिंपल सी सफेद टीशर्ट पेयर करते दिखी थीं। उस समय भी दीपिका ने अपने प्लेन टैंक टॉप को नॉट के जरिए ग्लैम लुक दिया था। वहीं व्हाइट स्नीकर और लाइट वेवी कर्ली हेयर ने और जबरदस्त लुक बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

4 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
यहां तक कि कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर रहीं दीपिका ने नॉटेड टीशर्ट पहनी थी। वहां पर भी मिस पादुकोण ने स्काई ब्लू स्किनी जींस के साथ नॉट के साथ पेयर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तो अगली बार अगर आप कैजुअल आउटिंग के लिए जा रही हैं। और सोचती हैं कि जींस और टीशर्ट में नया क्या है तो एक बार इन तस्वीरों में दीपिका के लुक को जरूर कॉपी करने की कोशिश करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें