फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि के इस लुक को देख आप भी हो जाएंगे उनके दीवाने, जबरदस्त 'ब्राइडल' अवतार में मचा रहीं धमाल

Fri, 02 Aug 2019 01:03 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के 'ट्रांसफॉर्मेशन' के लिए तारीफ करना गलत नहीं होगा। 2015 में 'दम लगा के हईशा' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली भूमि ने महज पांच सालों में खुद के अंदर गजब के बदलाव लेकर साबित कर दिया कि वो एक दिवा हैं। जो किसी भी अवतार में अपना दमखम दिखा सकती हैं। हाल ही में, भूमि ने ब्राइडल अवतार में फोटोशूट कराया जिसे देख आप भी उनके कायल हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
भूमि ने जो फोटोशूट करवाया है, उसमें वो अब तक की सबसे खूबसूरत दुल्हन की तरह लग रही हैं। फेमिना वेडिंग टाइम्स के अगस्त अंक के लिए जिन तस्वीरों को शूट किया गया है, उनमें भूमि का दुल्हन गेटअप  देखते बनता है।
विज्ञापन

3 of 5
जानी-मानी स्टाइलिस्ट, लिन साइट ने भुमी को स्टाइल किया,इस खूबसूरत प्लस ट्रेडिशनल लुक वाले फोटोशूट में भूमि ने दुल्हनों का अलग-अलग अवतार दिखाया है...इन डिज़ाइनर समृद्ध पारंपरिक परिधानों को बेहतरीन और 'आल टाइम फेवरिट' डिजाइनर रितु कुमार द्वारा डिज़ाइन किए गया है। सुंदर गेंदे के फूलों के बीच बैठकर पहली नज़र में एक पारंपरिक गुलाबी ब्रोकेड लेहेंगा चोली में भूमि कहर ढा रही हैं।

4 of 5
दूसरा लुक में भूमि सतरंगी लेहेंगा चोली सेट में ब्राइडल गोआल सेट कर रही हैं। इस लुक में हैल्टर नेक चोली के साथ एक मल्टी-ह्यूड स्कर्ट जच रही है। गुलाबी फ्रेश फूलों और मेसी बन के साथ लुक पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तीसरे लुक में भूमी अपनी राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं। दमदार दुल्हन वाले इस अवतार में भूमि ने चमकीले और बारीक काम वाले नीले रंग की अनारकली के साथ खूबसूरत नथ और कुछ पारंपरिक ऑक्सीडेंट ज्वैलरी पहन लुक में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें