फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक के बाद भूमि पेडनेकर ने दिखाया जबरदस्त फैशन, देखने वाले हो गए हैरान

Sat, 28 Nov 2020 06:05 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
bhumi pednekar - फोटो : instagram
भूमि पेडनेकर बॉलीवुड का बड़ा नाम बनती जा रही हैं। एक्टिंग के साथ ही अब लोग उनके फैशन सेंस को भी पसंद कर रहे हैं। अवॉर्ड शो के साथ ही उनका कैजुअल लुक भी फैशन लवर गंभीरता से लेते हैं। वहीं भूमि भी किसी को निराश ना करते हुए जबरदस्त लुक में नजर आ रही हैं। जिसे देख कहना गलत नही होगा कि वो अगली फैशन क्वीन बन सकती हैं। हाल ही में वो एयरपोर्ट के साथ ही अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए भी काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 5
bhumi pednekar - फोटो : instagram
अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए भूमि पेडनेकर एक्टिव हो गई हैं। वहीं उनका स्टाइलिश लुक भी फैशन एक्सपर्ट को पसंद आ रहा है। प्रिंटेड कोट-पैंट में भूमि का लुक स्टाइलिश था। आईवरी शेड के कोट-पैंट पर मल्टीकलर के कई सारे प्रिंट बने थे। इस ड्रेस के अजब प्रिंट ही इसे बेहद खास बना रहे थे। वहीं भूमि ने कोट को शर्ट बटन के साथ पैंट को स्ट्रेट कट रखा था। वहीं कोट की डिजाइन कुछ ऐसी रखी गई थी उसकी डीपकट नेकलाइन इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी थी।
विज्ञापन

3 of 5
bhumi pednekar - फोटो : instagram
वहीं भूमि का मेकअप इस लुक के साथ काफी जंच रहा था। गोल्डन बिग हूप्स और हल्के कर्ली बाल बेहद खूबसूरत लग रहे थे। वहीं बेस मेकअप काफी नेचुलर रखा गया था। जबकि आंखों को हाईलाइट करने के लिए कपड़े से मैच करता आईशैडो लगाया गया था। 

4 of 5
bhumi pednekar - फोटो : instagram
यहीं नहीं इससे पहले भूमि डिजाइनर साशा एंड किन्नी की डिजाइन की हुई ड्रेस में दिखीं। थाई हाई स्लिट वाली ब्लैक स्कर्ट जिसे व्हाइट टॉप के साथ मैच किया गया था। वहीं कर्वी फिगर की मालकिन भूमि के ऊपर ये कपड़े जबरदस्त लग रहे थे। जबकि भूमि के पोकर स्ट्रेट हेयर और ब्लैक हील्स लुक को कातिलाना बना रहे थे। भूमि ने इस ड्रेस के साथ बालों में बैंग्स भी बना रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bhumi pednekar - फोटो : instagram
वहीं भूमि ने इस स्कर्ट और शर्ट टॉप को ब्लैक कॉर्सेट के साथ मैच किया था। जबकि बात करें मेकअप की तो न्यूड एंड नेचुरल शेड के मेकअप में वो कमाल की खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें