फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोरा फतेही से लेकर हिना खान तक, एयरपोर्ट पर इन हसीनाओं के फैशन ने किया दीवाना

Sat, 28 Nov 2020 05:46 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
एयरपोर्ट लुक - फोटो : instagram fan page
आजकल सितारों की नई जगह एयरपोर्ट है, जहां वो जमकर फैशनेबल कपड़ों में नजर आते हैं। लंबे लॉकडाउन और कोरोना इफेक्ट के बाद एक बार फिर मुंबई के एयरपोर्ट पर सितारों का ग्लैमर जमकर दिखना शुरू हो गया है। हाल ही में एयरपोर्ट पर हिना खान और भूमि पेडनेकर के साथ नोरा फतेही का ग्लैमर लुक भी दिखा। जिनकी तस्वीरें देख आप खुद ही तय करिए किसका लुक जबरदस्त है। 
विज्ञापन

2 of 4
hina khan - फोटो : instagram
हिना खान ने एयरपोर्ट के लिए काफी आरामदायक कपड़े का चुनाव किया था। नीले डेनिम के जंपसूट में हिना का लुक काफी कूल था। थ्री फोर्थ पफी स्लीव के साथ बेल्ट लगी थी। जो कि मैचिंग के कलर के साथ ही डेनिम फैब्रिक की थी। हिना ने इस डेनिम जंपसूट को सफेद स्नीकर शूज और ब्लैक गॉगल्स के साथ पेयर किया था। वैसे हिना खान अपने हाई फैशन की तस्वीरें अक्सर ही इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। जिसे देख फैंस कमेंट करना नहीं भूलते। लेकिन उनका ये डेनिम लुक उन सबमें ज्यादा कंफी है।

 
विज्ञापन

3 of 4
bhumi pednekar - फोटो : instagram
वहीं एयरपोर्ट पर बहन के साथ स्पॉट हुईं भूमि पेडनेकर ने भी काफी आरामदायक कपड़े चुने थे। चेक वाले पलाजो पैंट के साथ सफेद हाई नेक टॉप पहना था। वहीं भूमि का मास्क भी काफी मैचिंग था। बता दें कि भूमि अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए एक के बाद एक स्टाइलिश कपड़ों में नजर आ रही हैं। जिसमें थाई हाई स्लिट वाली स्कर्ट के साथ प्रिटेंड पैंट-सूट शामिल है।
विज्ञापन

4 of 4
nora fatehi - फोटो : instagram
फैंस की चहेती नोरा का एयरपोर्ट लुक उनके स्टाइलिश लुक की तरह ही सुपर स्टाइलिश और कंफी था। साइकिलिंग शार्ट्स के साथ डेनिम जैकेट और ग्रे कलर की स्वीटशर्ट में नोरा स्पॉट हुई थीं। नोरा ने अपने कपड़ों को और ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए काले रंग के हील वाले नुकीले जूते चुने थे।  
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें