'बिग बॉस सीजन 10' का हिस्सा रह चुकी भोजपुरी की मशहुर अदाकारा मोनालिसा सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके सोशल मीडिया लवर का अंदाजा उनका सोशल मीडिया अकाउंट देखकर ही लगाया जा सकता है। मोनालिसा भी अपने फैंस के लिए अक्सर वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वैसे तो मोनालिसा बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पारंपरिक ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं।