फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj 2025 Mehndi Design: भाई दूज के लिए मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन्स, जिन्हें देख हर कोई कहेगा 'वाह!'

Wed, 22 Oct 2025 05:43 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bhai Dooj 2025 Mehndi Design Ideas: भाई दूज के मौके पर अगर हाथों में मेहंदी लगानी है तो यहां हम उसकी लेटेस्ट डिजाइन आपको दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
भाई दूज के लिए मेहंदी डिजाइन आइडिया - फोटो : Adobe stock
Bhai Dooj 2025 Mehndi Design Ideas: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते की गहराई और स्नेह का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करते हुए तिलक करती हैं और उनके लिए विशेष पूजा करती हैं। ऐसे खास मौके पर सजना-संवरना हर बहन के लिए खास होता है, और जब बात सजने की हो, तो मेहंदी के बिना त्योहार अधूरा लगता है।

अगर आप इस भाई दूज पर कुछ अलग, सुंदर और पारंपरिक मेहंदी डिज़ाइन ट्राई करना चाहती हैं, तो आपके लिए हम लाए हैं खास मेहंदी डिजाइन आइडिया जो दिखने में बेहद आकर्षक हैं और लगाने में आसान। चाहे आप सिंपल बेल डिजाइन चाहें या फुल हैंड ट्रडिशनल आर्ट, यहां मिलेंगे हर पसंद के लिए विकल्प। इस बार भाई दूज पर अपने हाथों को सजाएं खूबसूरत मेहंदी के रंगों से और पाएं पारंपरिक लुक में खास चमक।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पहली डिजाइन  - फोटो : instagram
पहली डिजाइन 

सबसे पहले तो नजर डालते है भाई दूज की मेहंदी की इस पहली डिजाइन पर तो इस डिजाइन में एक हथेली पर आपको भाई-बहन का रिश्ता दिखाना है। इसके साथ-साथ दूसरी हथेली पर भाई के माथे पर तिलक लगाती बहन की झलक दिखाएं। ये मेहंदी देखने में प्यारी लगती है। 
विज्ञापन

3 of 6
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

कुछ हल्की सी डिजाइन की तलाश कर रही हैं तो ये एक बेहतर विकल्प है। इस डिजाइन में आपको हथेली के पीछे महीन डिजाइन बनवानी है। इस डिजाइन में बीच में एक चौकोर डिजाइन बनाकर उसमें भाई लिखवाएं। आप चाहें तो इसमें हैप्पी भाई दूज लिखवा सकती हैं। 

4 of 6
तीसरी डिजाइन - फोटो : Instagram
तीसरी डिजाइन

तीसरी डिजाइन पर नजर डालें तो ये डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगी। ऐसी डिजाइन से आपके हाथ भरे-भरे दिखेंगे। इसे लगवाते समय ध्यान रखें कि ये डिजाइन महीन ही होनी चाहिए। ज्यादा मोटी डिजाइन से इसका लुक खराब हो जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

सिंपल सी और बेल वाली डिजाइन देख रही हैं तो ऐसी अरेबिक डिजाइन का चयन आप कर सकती हैं। ऐसी फूल पत्ती वाली डिजाइन देखने में भी बेहद खूबसूरत लगती है। इस तरह की मेहंदी को कोहनी से लगाना भी शुरू कर सकती हैं। फूल वाली अरेबिक प्यारी लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पांचवी डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवी डिजाइन

हथेली के पीछे की साइड में मेहंदी लगानी है तो इसका चयन करें। ये डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। खासतौर पर जिन महिलाओं के नाखून लंबे होते हैं, उनके हाथों पर तो ये डिजाइन और भी खूबसूरत दिखती हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें