फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paridhi Sharma: समय के साथ कितना बदल गईं 'जोधा', नयी तस्वीरें देखकर आप भी पहचान नहीं पाएंगे

Mon, 17 Nov 2025 05:19 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Paridhi Sharma: जोधा-अकबर टीवी सीरियल में जोधा बाई का किरदार निभाने वाली परिधि शर्मा आज भी अपने सादगीभरे अंदाज से लोगों का दिल जीत रही हैं। हाल ही में उन्हें हक फिल्म में देखा गया। 
विज्ञापन
1 of 6
समय के साथ कितना बदल गईं 'जोधा' - फोटो : instagram
Paridhi Sharma: जोधा-अकबर टीवी सीरियल में जोधा बाई का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस परिधि शर्मा आज भी अपनी सादगी और खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीतती हैं। उनका किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि सीरियल खत्म होने के वर्षों बाद भी लोग उन्हें आज भी जोधा के रूप में याद करते हैं।

परिधि शर्मा ने न सिर्फ छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाई, बल्कि अपने नेचुरल चार्म और विनम्र व्यक्तित्व से भी फैंस को प्रभावित किया है। हाल ही में वे ‘हक’ फिल्म में नजर आईं, जहां उनके अभिनय की फिर से खूब चर्चा हुई।

समय के साथ परिधि के लुक्स में भी काफी बदलाव देखने को मिला है। अक्सर उनका मॉडर्न, स्टाइलिश और ग्लैमरस अवतार लोगों को लगातार चौंकाता रहता है। आज हम आपको परिधि शर्मा के पुराने और नए लुक्स की कुछ झलक दिखाएंगे, ताकि आप भी उनका बदला हुआ लुक देख सकें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
साड़ी - फोटो : instagram
साड़ी

वो अक्सर त्योहारों और इवेंट्स के मौके पर साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। उनपर साड़ी लगती भी खूब प्यारी है। जैसे कि इस गुलाबी रंग की साड़ी में परिधि का अंदाज काफी क्यूट लग रहा है। फ्लोरल प्रिंट की इस साड़ी के साथ उन्होंने हाफ स्लीव का ब्लाउज कैरी किया है, जो देखने में बेहद ही कमाल का लग रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
लहंगा - फोटो : instagram
लहंगा

ब्लैक और गोल्डन रंग के इस लहंगे में परिधि बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने इस लहंगे के साथ पारंपरिक ज्वेलरी कैरी की है। खास बात ये है कि जोधा बाई की तरह ही परिधि के चेहरे पर भी पारंपरिक राजस्थानी नथ काफी ज्यादा खूबसूरत लगती है। 

4 of 6
सलवार सूट - फोटो : instagram
सलवार सूट

परिधि का ये पंजाबी अवतार उनके बाकी लुक से एकदम ही अलग है। इस लुक में उन्होंने नीले रंग के कुर्ते से साथ गुलाबी दुपट्टा और गुलाबी ही सलवार कैरी की है। ये कॉम्बिनेशन देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। इसके साथ कानों में झुमके, बालों में चोटी गूंथकर परांदा और मांगटीका उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
अनारकली गाउन - फोटो : instagram
अनारकली गाउन

सफेद रंग वैसे तो हर किसी पर अच्छा नहीं लगता है लेकिन अगर आप परिधि पर नजर डालेंगे तो उनपर सफेद रंग का अनारकली गाउन काफी खूबसूरत लग रहा है। उनका ये लुक बेहद सादगीभरा है, जिसे देखकर लोगों ने उनकी इस तस्वीर पर खूब प्यार बरसाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वेस्टर्न लुक - फोटो : instagram
वेस्टर्न लुक

सिर्फ एथनिक ही नहीं, परिधि शर्मा पर तो वेस्टर्न लुक भी कमाल का लगता है। जैसे कि इस ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने बालों को कर्ल करके खुला रखा हुआ है। आप भी अगर चाहें तो उनके इस सिंपल लुक से टिप्स ले सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें