फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Outfit For Holi: लड़कों के लिए हैं ये खास विकल्प, जिसको पहन कर होली पर दिखेंगे कमाल के

Wed, 05 Mar 2025 11:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होली के मौके पर लड़कों के लिए कुछ खास फैशन विकल्प दिखाने हैं, जिन्हें पहनकर आप स्टाइलिश और ट्रेंडी दिख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
लड़कों के लिए हैं ये खास विकल्प, जिसको पहन कर होली पर दिखेंगे कमाल के - फोटो : instagram
Best Outfit ideas for Boys : होली भारत का एक प्रमुख और रंगों से भरा हुआ त्योहार है, जिसे हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और प्रेम, भाईचारे और सौहार्द्र का संदेश देता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते है और गुजिया खाते हैं।

होली खेलते समय अच्छे कपड़ों को पहनना भी काफी जरूरी माना जाता है। पहले होली खेलते समय पुराने कपड़े पहने जाते थे, लेकिन अब महिलाएं और पुरुष हर कोई नए और स्टाइलिश कपड़े ही होली पार्टी में कैरी करता है। यहां हम लड़कों के लिए खास कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप होली पार्टी में अपना क्लासी अंदाज दिखा सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
कुर्ता-पायजामा - फोटो : instagram
कुर्ता-पायजामा

होली पार्टी के लिए ये सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। ऐसे में आप सफेद रंग का कुर्ता पायजामा होली पर पहन सकते हैं। सफेद या हल्के रंग के कुर्ते-पायजामे में होली का रंग और भी निखरता है। चाहें तो चूड़ीदार पायजामा या धोती के साथ भी ट्राई कर सकते हैं।  
विज्ञापन

3 of 7
प्रिंटेड टी-शर्ट - फोटो : instagram
प्रिंटेड टी-शर्ट 
  
होली पर पहनने के लिए टाई-डाई या रंग-बिरंगी टी-शर्ट्स एक बेहतरीन विकल्प हैं। इसे आप रिप्ड जीन्स या शॉर्ट्स के साथ पेयर कर सकते हैं। टी शर्ट कैरी कर रहे हैं को इसका रंग भी सफेद ही होना चाहिए।   

4 of 7
कैजुअल शर्ट और कॉटन पैंट्स - फोटो : instagram
कैजुअल शर्ट और कॉटन पैंट्स

होली के लिए हल्की और आरामदायक शर्ट, जैसे फ्लोरल प्रिंट या हल्के रंग की लिनेन शर्ट पहन सकते हैं। इसे हल्के रंग की कॉटन पैंट्स या शॉर्ट्स के साथ पेयर करें।  
विज्ञापन

5 of 7
शॉर्ट्स और शर्ट - फोटो : instagram
शॉर्ट्स और शर्ट

अगर आपको हल्का और कंफर्टेबल आउटफिट चाहिए, तो शॉर्ट्स के साथ शर्ट पहन सकते हैं। इसमें न सिर्फ आप ट्रेंडी लगेंगे बल्कि पूरे दिन मस्ती भी कर पाएंगे।  पानी में भीगने के बाद भी इन कपड़ों में आपको परेशानी नहीं होगी। 

 
विज्ञापन

6 of 7
बंधेज या रंगीन दुपट्टे के साथ दें एथनिक टच - फोटो : instagram
बंधेज या रंगीन दुपट्टे के साथ दें एथनिक टच

अगर आपको एथनिक और वाइब्रेंट लुक चाहिए, तो बंधेज या कलरफुल दुपट्टा कैरी कर सकते हैं। इसे कुर्ते या टी-शर्ट के साथ स्टाइल करें। खासतौर पर ये दुपट्टा सफेद कुर्ता और पायजामे के साथ सबसे अच्छा लगेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Apple Watch Series 9 - फोटो : अमर उजाला

 एक्सेसरीज

अपने लुक को स्टाइलिश रखने के लिए स्टाइलिश गॉगल्स या सनग्लासेस लगाएं, जिससे रंग आंखों में जाने से बचें। इसके साथ वॉटरप्रूफ घड़ी या कोई भी मिनिमल एक्सेसरी पहन सकते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें