फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना-आलिया भट्ट की पहली पसंद, कूल एंड कंफर्टेबल चिकनकारी ड्रेसेज होंगी इस गर्मी बिल्कुल परफेक्ट

Sat, 04 Apr 2020 03:29 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : instagram
डिजाइनर ड्रेसेज पहनना पसंद है तो अपनी वार्डरोब में चिकनकारी से सजे आउटफिट को जरूर रखें। लखनवी चिकनकारी वाले कपड़े हर मौके के लिए परफेक्ट होते हैं। यहां तक की बॉलीवुड की अदाकाराओं ने भी कई मौको पर इसे पहनकर ट्रेंड में लाया है। पिछले साल करीना कपूर का पहना पेस्टल रंग का चिकनकारी लहंगा बेहद खूबसूरत था। चिकन के कुर्ते से लेकर लहंगे और साड़ी तक, लुक को बेहद खास बनाते हैं। तो अगर आप लुक में हर वक्त एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं तो कटरीना कैफ से लेकर करीना और आलिया भट्ट के पहने ये चिकनकारी आउटफिट जरूर पसंद आएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट का ये ऑफ व्हाइट कलर का चिकन का कुर्ता बेहद खास है। डीप नेक और फुल स्लीव के साथ मैचिंग का चिकनकारी दुपट्टा लुक में चार चांद लगा रहा है। यहीं नहीं आलिया भट्ट ने फिल्म कलंक में चिकनकारी के कई सारे अनारकली सूट पहने थे। जिसे देख आप भी स्टाइल टिप्स ले सकती हैं। डिसेंटलुक वाले ये कुर्ते बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल लुक देते हैं।



 
विज्ञापन

3 of 6
chikankari dress - फोटो : instagram
करीना कपूर अपने चिकन प्रेम को दो बार दिखा चुकी हैं। पिछले साल आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के शादी समारोह में स्काई ब्लू रंग का चिकनकारी का लहंगा पहना था। इस लहंगे को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। वहीं दूसरी बार करीना पेस्टल पिंक रंग के चिकनकारी वाले लहंगे में नजर आ चुकी हैं. जिसमें उनका लुक गजब ढा रहा था।


 

4 of 6
- फोटो : instagram
वहीं दीपिका पादुकोण भी चिकनकारी कढ़ाई के जादू से बच नहीं पाईं। साल 2019 में महाराष्ट्र लोकमत अवॉर्ड फंक्शन में सफेद रंग की सा़ड़ी पहने नजर आईं थीं। 


 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : instagram
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से लेकर अबुजॉनी और संदीप खोंसला तक चिकन की कढ़ाई वाले ड्रेसेज बना चुके हैं। जिन्हें पहन कियारा आडवाणी, सोनम कपूर जलवे दिखा चुकी हैं। हल्के और पेस्टल रंग के इन आउटफिट पर उसी रंग के रेशमी धागों से जब कढ़ाई होती है तो पूरा लुक ही बदल जाता है। जिसे देख किसी भी लड़की का दिल इन खूबसूरत वर्क वाले आउटफिट को पहनने के लिए मचल उठे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
chikankari dress - फोटो : instagram
कटरीना कैफ भी सफेद रंग के लांग कुर्ते में नजर आ चुकी हैं। यहीं नहीं चिकनकारी वाले इन कुर्तों को गर्मियों के मौसम में अपनी वार्डरोब में जरूर शामिल करना चाहिए। कैजुअल आउटिंग के लिए ये कुर्ते कंफर्टेबल होने के साथ ही काफी स्टाइलिश भी दिखते हैं। सारा अली खान, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, कृति सेनन से लेकर मलाइका अरोड़ा और अनुष्का शर्मा भी कैजुअल वर्कवियर के रूप में इसे पहने दिख चुकी हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें