मलाइका अरोड़ा को ग्लैमर के मामले में टक्कर देना मुश्किल है। लेकिन ये जरूरी नहीं कि हर बार उनका फैशन सेंस बिल्कुल नया ही हो। नियॉन रंग का सबसे ज्यादा फैशन पिछले साल था। जब बॉलीवुड की एक्ट्रेस ने इस रंग के साथ प्यार दिखाया था। वहीं मलाइका अरोड़ा नए साल के जश्न में भी नियॉन रंग के साथ नजर आईं। जिसमें उनका हॉट लुक देख फैंस दीवाने हो गए थे।