फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर ऐसे बनाएं चुकंदर का फेसपैक, त्वचा संबंधी सारी परेशानियां हो जाएंगी दूर

Fri, 01 Nov 2019 12:55 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
pomegranate face pack
हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन पर किसी तरह का कोई दाग-धब्बा न हो। इसके लिए वे तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं, लेकिन इन सब चीजों के कई साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे एक बेहतर होममेड ट्रीटमेंट के बारे में, जो आपकी त्वचा संबंधित सारी परेशानियों को दूर करने का काम करेगा...
विज्ञापन

2 of 8
pink lips
केमिकल युक्त ग्लॉस और बाम लगाने से होठ धीरे-धीरे काले पड़ने लगते हैं। आज से चुकंदर का इस्तेमाल कर नैचुरल तरीके से अपने होठों और गालों को गुलाबी लुक दें। रोजाना रात को चुकंदर का रस लगाकर सोएं। कुछ दिनों में इसका असर आपको साफ दिखने लगेगा।
विज्ञापन

3 of 8
beet root powder
चुकंदर को कद्दूकस करके दो दिन तक धूप में सुखा लें। इसके बाद इसे पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में बादाम का तेल मिलाएं। तैयार हुए मिश्रण को एक कांच की बोतल में भर कर रख लें।

4 of 8
lips
रोजाना अपनो होठों और गालों पर चुकंदर से तैयार इस मिश्रण को होठों पर एक बूंद लगाएं और उंगली की मदद से अच्छे से ब्लेंड कर लें। इससे आपके होठ नैचुरल गुलाबी नजर आएंगे।
विज्ञापन

5 of 8
onion mask
अपनी स्किन पर आप रोजाना जिस क्रीम को लगाती हैं उसमें चुकंदर को पीसकर मिलाकर स्किन मास्क तैयार कर लें। हफ्ते में एक बार इसे अपने चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तो चेहरे को पानी से धो लें।
विज्ञापन

6 of 8
dark circle
ज्यादातर महिलाएं डार्क सर्कल से परेशान होती हैं। इनसे निजात पाने के लिए एक चम्मच चुकंदर के रस में बादाम तेल की 4-5 बूंदें मिलाकर आंखों के आस-पास लगाएं। आधे घंटे बाद फेसवॉश कर लें। चंद दिनों में डार्क सर्कल कम होने लगेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
facepack
दाग धब्बों से छुटकारा पाने के लिए दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 5 चम्मच चुकंदर का रस मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे बाद हल्के हाथों से मसाज कर चेहरे को साफ कर लें। 
विज्ञापन

8 of 8
ageing
चुकंदर चेहरे पर बढ़ती उम्र की निशानियों को छुपाने में भी कारगर है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट झुर्रियों को गायब करने में मदद करते है। झुर्रियों से राहत पाने के लिए रोजाना चुकंदर के रस को स्किन पर जरूर लगाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें