फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे पर नारियल तेल लगाने के ये 5 फायदे यकीनन नहीं जानते होंगे आप

Sun, 15 Oct 2017 09:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
आपने अब तक नारियल और उसके तेल के कई फायदे सुने होंगे लेकिन इस जादुई तेल के जो फायदे हम आपको बताने जा रहे हैं उन्हें शायद ही आपको किसी ने बताया हो। इस तेल का इस्तेमाल करने के बाद आप अपने सभी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को भूल जाने वाले हैं। आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानें क्या हैं वो फायदें। 

पढ़ें- मोती जैसे चमक उठेंगे आपके दांत, बस चाहिए होगा 2 चुटकी नमक
विज्ञापन

2 of 6
मॉइश्चराइजर
नारियल के तेल में काफी मात्रा में फैटी एसिड के साथ विटामिन ई भी पाया जाता है। जिसकी वजह से ये चेहरे के लिए बहुत अच्छा मॉइश्चराइजर होता है। अगर आपकी भी ड्राई स्किन है तो ये आपके लिए कमाल की चीज है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
मेकअप हटाने के लिए
अक्सर आपको चेहरे से वाटरप्रूफ मेकअप हटाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। अगली बार जब कभी आपको लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक या फिर मस्कारा हटाना हो तो एक रूई में नारियल के तेल की कुछ बूंदे डाल कर चेहरे का मेकअप हटा लें। ये आपके आंखों के आसपास चेहरे के सभी नाजुक हिस्सों के लिए सुरक्षित होता है।

4 of 6
हाईलाइटर
नारियल का तेल चेहरे पर नेचुरल हाईलाइटर का काम करता है। बाहर जाने से पहले बस नारियल के तेल की कुछ बूंदे अपने चेहरे पर लगा लीजिए और देखें आपका चेहरा कैसे दमकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
एक्ने
नारियल का तेल अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। जिसकी वजह की सुंदरता खराब करने वाले एक्ने आपसे दूरी बनाए रखते हैं। ये आपके चेहरे के सीबम को भी मेंटेन रखता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनस्क्रीन 
नारियल के तेल में प्राकृतिक रूप से 4-5 प्रतिशत एसपीएफ मौजूद होने की वजह से ये आपको सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों से भी बचाता है। अगर आधे घंटे के लिए आपको घर से बाहर धूप में जाना है तो नारियल का तेल सनस्क्रीन का बेहतर विकल्प है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें