फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोती जैसे चमक उठेंगे आपके दांत, बस चाहिए होगा 2 चुटकी नमक

Sat, 14 Oct 2017 09:13 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
teeth
पीले दांतों की वजह से अगर आप भी लोगों से बात करते समय शर्माते हैं तो नमक का ये ब्यूटी ट्रीटमेंट आपकी सारी परेशानी दूर कर देगा। नमक न सिर्फ आपके दांतों का ध्यान रखता है बल्कि आपकी खूबसूरती का भी ख्याल रखता है।

पढ़ें- चैन की नींद लेना चाहते हैं तो डाइट में जरूर करें ये 5 बदलाव
 
विज्ञापन

2 of 5
बेकिंग सोडा, पानी और थोड़ा सा नमक (एक हिस्सा नमक और दो हिस्सा बेकिंग सोडा) इसे टूथब्रश में लेकर ब्रश करें। जहां बेकिंग सोडा दांतों में चमक लाता है, वहीं नमक दांतों को स्वस्‍थ रखता है। यह जर्म्स को मारने के साथ दांतों में चमक भी बढ़ाता है। इससे मसूडों से संबंधित परेशानियां भी कम होती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
इसके अलावा आधा छोटा चम्मच नमक और आधा चम्मच बेकिंग सोडा को आधे गिलास पानी में मिक्स करें। इस पानी से कुल्ला करने से सांसों की दुर्गंध दूर होती है।

4 of 5
फेशियल टोनर
आपकी त्वचा तैलीय है, तो आप नमक को फेशियल टोनर के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। एक स्प्रे बोतल में गुनगुने पानी के साथ एक छोटा चम्मच नमक मिक्स करें। अच्छे से मिक्स करने के बाद चेहरे पर स्प्रे करें। ध्यान रहे इसे आंखों के आसपास नहीं लगना है। इसे लगाकर सूखने दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आंखों की ब्यूटी
थकावट की वजह से अगर आंखें फूल गई हों, तो गुनगुने पानी में नमक मिक्स कर इस पानी से सेंक ले सकते हैं। इसी तरह अगर आपकी त्वचा में खुजलाहट की समस्या हो, तो नहाने के पानी में थोड़ा नमक मिलाएं। जैसे एक बाल्टी पानी में लगभग 2 चम्मच सी-सॉल्ट या टेबल सॉल्ट लें। इससे आप रिलैक्स महसूस करेंगी और त्वचा की खुजलाहट से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें