फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Remove Dark Circle With Yoga: योग की मदद से दूर करें चेहरे के डार्क सर्कल, इन योगासनों का करें अभ्यास

Tue, 21 Jun 2022 03:35 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
आंखों के काले घेरे हटाने के उपाय - फोटो : Istock
योग की मदद से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी योग का सहारा लिया जा सकता है। योग की मदद से ना केवल चेहरे को सही आकार दिया जा सकता है। बल्कि इसकी मदद से डार्क सर्कल और झुर्रियों को भी दूर भगाया जा सकता है। कुछ खास योगासन का अभ्यास आंखों के नीचे पड़ने वाले काले घेरों को दूर करने में मदद करता है। तो चलिए जानें कौन से हैं वो योगासन।
विज्ञापन

2 of 4
facial yoga - फोटो : social media
सिंहासन
सिंहासन की मदद से चेहरे की झुर्रियों के साथ ही डार्क सर्कल को भी कम किया जा सकता है। सिंहासन करने के लिए दोनों एड़़ियों को मिलाकर बैठ जाए। पैरों के पंजो को आपस में सटा लें। जिससे कि दाई एड़ी बाई तरफ और बाई एड़ी दाईं तरफ रहे। फिर इसके ऊपर बैठ जाए। घुटनों को जमीन पर टिका दें। साथ ही हाथों की हथेली भी जमीन पर टिका दें। अब मुंह को खुला रखें। साथ ही जितना संभव हो जीभ को बाहर की तरफ निकालें। अब आंखों को खोलकर ऊपर की तरफ देखें और नाक से सांस लें। फिर सांस को छोड़ते हुए गले से आवाज निकालें। इस आसन को रोजाना कम से कम पांच बार करने से असर दिखना शुरू हो जाता है। 
विज्ञापन

3 of 4
Yoga - फोटो : Istock
सर्वांगसन
एक योगासन के अभ्यास के कई सारे स्वास्थ्य संबंधी फायदे होते हैं। डार्क सर्कल को कम करने के लिए सर्वांगसन का अभ्यास करें। सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। फिर अपने पैर, कूल्हे और फिर कमर को भी ऊपर की तरफ उठाएं। धीरे-धीरे ऐसा करते हुए सारा भार कंधे पर ले लें। साथ ही कोहनियों को जमीन पर टिका दें। साथ ही पैरों को बिल्कुल सीधा हवा में रखें। पैरों को सीधा रख उंगलियों को नाक की सीध में रखें। लंबी गहरी सांस लेते हुए करीब तीस सेकेंड तक इसी अवस्था में रहें।
विज्ञापन

4 of 4
yoga - फोटो : yoga
पर्वतासन
पर्वतासन करने के लिए सबसे पहले वज्रासन की अवस्था में बैठ जाएं। फिर धीरे-धीरे दोनों हाथों और पैरों को जमीन पर रखें। और कमर को ऊपर की ओर उठाते हुए त्रिकोण का आकार शरीर से बना लें। इस आसन में शरीर का आकार पर्वत के समान हो जाना चाहिए। साथ ही गहरी सांस लेने का अभ्यास करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें