फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Fall After Delivery: डिलीवरी के बाद झड़ने लगे हैं बाल तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, दिखने लगेगा असर

Mon, 20 Jun 2022 03:51 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मां के साथ नवजात शिशु
गर्भावस्था के दौरान शरीर में बहुत सारे परिवर्तन होते हैं। जिसका असर त्वचा और बालों पर भी होता है। वहीं बच्चा हो जाने के बाद भी बहुत सारी महिलाओं को कुछ समस्याएं परेशान करती हैं। जिसमे से एक है बालों का झड़ना। डिलीवरी के बाद बहुत सारी महिलाओं को हेयर फॉल की समस्या हो जाती है। जिसमे उनके बाल तेजी से कम होने लगते है। लेकिन डिलीवरी के बाद हो रही हेयर फॉल की समस्या के लिए कुछ घरेलू नुस्खे हैं। जिन्हें अपनाने से असर दिखने लगेगा। तो चलिए जानें क्या है वो घरेलू नुस्खे जो डिलीवरी के बाद बालों के झड़ने पर असर करेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
egg
डिलीवरी के बाद ज्यादातर समय बच्चे की देखभाल में निकल जाता है। ऐसे में नई मां खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती है। ऐसे में बाल झड़ने की समस्या का निदान करना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन अंडे की मदद से यह संभव है। 
अंडे के सफेद हिस्से को निकालकर उसमे जैतून का तेल तीन चम्मच मिला लें। इस पैक को बालों की जड़ों में लगाकर छोड़ दें। करीब आधे घंटे बाद बालों को धो लें। सप्ताह मे दो बार इस हेयर पैक को लगाने से कुछ ही दिनों बाद असर दिखने लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
malish - फोटो : iStock
मालिश है जरूरी
रोजाना सिर की मालिश बेहद जरूरी है। इससे सिर में रक्त का संचार बढ़ता है। तेल लगाकर रोजाना दस मिनट तेल की मालिश करने से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है। जिससे बालों का झडना कम होगा। 

4 of 5
amla - फोटो : सोशल मीडिया
आंवला है फायदेमंद
बालों को पोषण देने के लिए आंवले को डाइट में शामिल कर सकती हैं। आंवले का जूस पीने से सेहत को और भी कई फायदे होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भृंगराज - फोटो : अमर उजाला
भृंगराज से रुकेंगे बाल
आयुर्वेदिक दुकान पर भृंगराज आसानी से मिल जाता है। भृंगराज की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें और दूध में मिलाकर बालों में लगाएं। इससे भी बालों का झड़ना कम होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें