चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में आपकी आईब्रोज का बहुत बड़ा हाथ होता है। महिलाएं इन्हें मेंटेन रखने के लिए समय समय पर ब्यूटी पार्लर भी जाती हैं लेकिन थ्रेडिंग करवाने के बाद की गई कुछ गलतियां आपकी सुंदरता बिगाड़ सकती है। जानिए आखिर क्या हैं वो गलतियां...
पढ़ें- बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट की खूबसूरती का खुल गया सीक्रेट, ऐसे रखती हैं खुद को मेंटेन
विज्ञापन
2 of 5
बार-बार उंगली लगाने से बचे
अक्सर महिलाएं थ्रेडिंग करवाने के बाद ये गलती जरूर करती हैं। थ्रेडिंग करवाते ही वो उस जगह को टच जरूर करती हैं। ऐसा करना नुकसानदेह हो सकता है। ऐसा करने से आप कई तरह के इंफेक्शन की चपेट में आ सकते हैं। इतना ही नहीं आपको आईब्रोज के पास खुजली की भी समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
मेकअप से बचे
अक्सर महिलाओं को जब किसी पार्टी में जाना होता है तो वो उसी समय थ्रेडिंग करवाने के लिए पार्लर जाती हैं। आपको बता दें ऐसा करने से आपको बचना चाहिए। कम से कम थ्रेडिंग करवाने के 4 घंटे बाद मेकअप करना चाहिए।वरना आपको पिंपल्स की समस्या हो सकती है।
4 of 5
मॉइस्चराइजर से मसाज जरूरी
कई महिलाएं थ्रेडिंग करवाने के बाद अपनी आइब्रो को बिना कुछ लगाए ऐसे ही छोड़ देती है। जिसकी वजह से उस जगह की स्किन ड्राई हो जाती है और आपको जलन या खुजली हो सकती है। इससे बचाव के लिए मॉइस्चराइजर से मसाज बेहद जरूरी है।