Winter Skincare Tips: सर्दियां आने लगी हैं। अब सुबह और शाम को हल्की सर्द हवाएं चलती हैं। जैसे-जैसे सर्दी दस्तक देती है, सबसे पहले असर हमारी त्वचा पर दिखता है, खासतौर पर हाथों और पैरों पर। सर्दियों में रूखापन, फटी एड़ियां और खुरदुरी त्वचा की समस्या आम बात है। यह सिर्फ देखने मेंं खराब नहीं लगती, बल्कि दर्द और जलन भी देती हैं।
रूखी त्वचा से राहत पाने के लिए लोग तरह तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इससे कुछ देर की राहत को मिलती है लेकिन स्थाई निवारण नहीं होता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा मुलायम और नरम रहे और रूखापन न होने पाए तो कुछ घरेलू उपाय अपना लें। अगर आप सर्दी की शुरुआत में ही कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाएं, तो इस समस्या से आसानी से बचा जा सकता है।