सर्दियों के मौसम में रूखी और बेजान त्वचा होना आम बात है। ड्राई स्किन वाले जहां इससे बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं तो वहीं ऑयली स्किन पर भी सर्दियों का असर दिखता है। जिसका नतीजा होता है हाथों और पैरों में रूखापन। ये रूखापन देखने में जितना खराब लगता है। वहीं स्किन को भी इससे नुकसान होता है। क्योंकि त्वचा रूखी होने के साथ ही फटना शुरू कर देती है। ऐसे में दर्द होता है। त्वचा के रूखेपन से छुटकारा पाना चाहती हैं तो केवल बाजार के केमिकल वाले बॉ़डी लोशन को इस्तेमाल करने से कुछ नहीं होगा। क्योंकि ये त्वचा के अंदर तक नहीं समाते। इसके लिए साधारण से तेल की मालिश ही असरदार होती है। तो चलिए जानें वौ कौन से तेल हैं जिन्हें रूखी त्वचा पर लगाने से फायदा पहुंचता है।