Winter Skin Care Tips: दिसंबर का महीना चल रहा है, ऐसे में कम आद्रता वजह से लोगों की स्किन काफी ड्राई होने लगी है। कई बार तो स्किन इतनी रूखी हो जाती है, कि त्वचा पर पपड़ी जमने लगती है और ये रूसी की ही तरह झड़ती भी है। यही वजह है कि सर्दी के मौसम में त्वचा का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए।
वैसे तो इस मौसम में हर स्किन टाइप के हिसाब से बॉडी लोशन मिलते हैं, जोकि त्वचा की नमी बरकरार रखते हैं, लेकिन बावजूद इसके बहुत से लोग घरेलू नुस्खों पर काफी भरोसा करते हैं। ऐसे में बहुत से लोग कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल भी कर लेते हैं, जिनकी वजह से उनकी त्वचा और ज्यादा रूखी हो जाती है।
इसी को देखते हुए हम यहां आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सर्दियों में इस्तेमाल गलती से भी न करें। यदि करने जा रहे हैं तो इस्तेमाल करने से पहले आपको एक बार जरूर पैच टेस्ट कर लें।