फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Skin Care: सर्दियों के मौसम में प्यूमिक स्टोन से ऐसे करें त्वचा साफ

Thu, 03 Nov 2022 12:50 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
pedicure - फोटो : istock
इन दिनों हर कोई अपनी खूबसूरती का ख्याल रखता है। फिर वो चाहे पुरुष हो या महिला। हालांकि सर्दियों के मौसम में हर किसी को त्वचा का ख्याल रखना चाहिए। नहीं तो रूखी और सर्द हवाएं त्वचा को बेजान और खुरदुरा बना देती हैं। खासतौर पर हाथों-पैरों को। वैसे तो पार्लर जाकर पेडिक्योर और मेनिक्योर की मदद से हाथ-पैर की देखभाल की जा सकती है। लेकिन अब लोग घऱ में ही कुछ उपाय कर पार्लर जाने के समय को बचा लेते हैं। अगर आप सर्दियों में अपने पैरों की खूबसूरती को नहीं बिगड़़ने देना चाहती हैं तो प्यूमिक स्टोन की मदद से सफाई करें। हालांकि इसे इस्तेमाल में लाते समय कुछ सावधानियां भी रखना जरूरी है नहीं तो त्वचा को नुकसान हो जाता है। 
तो चलिए जानें कैसे सर्दियों के मौसम में प्यूमिक स्टोन को इस्तेमाल करें और खूबसूरत त्वचा पाएं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
pedicure - फोटो : istock
सर्दियों में पैरों को साफ करने और उनका ख्याल रखने के लिए प्यूमिक स्टोन का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन प्यूमिक स्टोन को इस्तेमाल करते समय थोड़ी सावधानी भी रखनी चाहिए नहीं तो त्वचा के छिलने और खुरदुरा होने का डर रहता है। इसका कारण है सर्द हवाएं। ठंडी के मौसम में त्वचा बहुत रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में प्यूमिक स्टोन से रगड़ने पर उसके छिलने और कटने का डर बना रहता है। 
विज्ञापन

3 of 4
pedicure
इस तरह करें इस्तेमाल 
अगर आप प्यूमिक स्टोन से पैर साफ करना चाह रही हैं तो सबसे पहले पैरों को अच्छी तरह से पानी से धो लें। फिर किसी टब में गुनगुना पानी लें और उसमे पैरों को करीब दस मिनट के लिए भिगो दें। जिससे कि पैर की त्वचा नर्म हो जाए और डेड स्किन भी मुलामय पड़ जाए। फिर प्यूमिक स्टोन की मदद से डेड स्किन को साफ करें। अगर आप चाहें तो पैरों को पानी से निकालने के बाद तौलिए की मदद से पोंछ लें और मॉइश्चराइजर लगाएं और फिर प्यूमिक स्टोन से साफ करें। इससे त्वचा के डेड सेल्स को निकलने में आसानी होगी।
विज्ञापन

4 of 4
pedicure
आप चाहें तो प्यूमिक स्टोन की मदद से हाथों को भी हल्के हाथों से साफ कर सकती है। जिससे कि हाथों की सारी गंदगी और डेड स्किन आसानी से निकल जाए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें