फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में रूखी और काली कोहनी से पाना है छुटकारा तो इस तरह से करें नारियल के तेल का इस्तेमाल

Mon, 04 Jan 2021 09:17 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
elbow - फोटो : instagram
सर्दियों के मौसम में रूखी त्वचा बहुत परेशान करती है। ऊपर से कोहनी और घुटने के आसपास की त्वचा पर सर्द हवाओं का सबसे ज्यादा असर दिखता है। जिसकी वजह से ये रूखी और बेजान दिखने के साथ ही काली भी नजर आती हैं। अगर कोहनियों और घुटने का कालापन शर्मिंदा कर रहा है तो नारियल के तेल के सही इस्तेमाल से इसे दूर किया जा सकता है। तो चलिए जानें कैसे करें नारियल के तेल का सही इस्तेमाल।
विज्ञापन

2 of 4
elbow - फोटो : instagram
नारियल का तेल
नारियल का तेल मॉइस्चराइजिंग गुण से भरपूर होने के साथ त्वचा के लिए एक अच्छा टॉनिक भी है। नहाने से पहले अपने पूरे शरीर और कोहनी एवं घुटनों पर नारियल तेल लगाए, इससे त्वचा मुलायम रहती है और कोहनी और घुटने की त्वचा पर गंदगी नहीं जमती। फिर नहाते समय अच्छे से कोहनी और घुटनों को स्क्रब की मदद से साफ कर लें। ऐसा करने से त्वचा का रूखापन भी चला जाएगा और उसके आसपास गंदगी भी नहीं जमा होगी।
विज्ञापन

3 of 4
एलोवेरा - फोटो : social media
एलोवेरा
नारियल के तेल के अलावा एलोवेरा भी घुटने और कोहनी की सफाई के लिए एक अच्छा विकल्प है। काले पड़े घुटनों और कोहनी पर नियमित रूप से इसके जैल का उपयोग करने से त्वचा के दाग-धब्बे साफ होते है। इसके अलावा नींबू का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
black elbow
नींबू
कोहनी और घुटने का रंग हमारी त्वचा के रंग से से अलग होता है। इनकी सफाई के लिए बड़े बुर्जुगों का सबसे लोकप्रिय घरेलू उपाय नींबू और नारियल के तेल का पेस्ट है। इसके लिए आपको सबसे पहले नींबू के छिलके पर नारियल का तेल लगाकर घुटनों और कोहनी पर लगाना होगा। नींबू के रस से त्वचा की गंदगी दूर होने के साथ कालापन भी दूर होता है। इसके अलावा आप त्वचा पर केवल नींबू का छिलके भी रगड़ सकते है। लेकिन नारियल का तेल मिला लेने से यह त्वचा को मॉइश्चराइज भी कर देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें