आंखों को सुंदर दिखाने के लिए उसकी देखभाल के साथ सही तरीके से उसका सजाना भी जरूरी है। चेहरे पर अगर आंखों का मेकअप सही तरीके से होता है तो पूरा चेहरा खूबसूरत दिखने लगता है। आंखों के मेकअप में मस्कारे का भी अहम रोल होता है। जिसके बारे में महिलाओं को जरूर जानकारी होनी चाहिए। आजकल कटरीना कैफ से लेकर शहनाज गिल तक आंखों के नेचुरल खूबसूरत दिखाने के लिए नो काजल लुक के साथ मस्कारे का इस्तेमाल कर रही हैं। तो अगर आप भी आंखों पर काजल की जगह मस्कारे से सजाना चाह रही हैं तो इन बातों का जानना जरूरी है। तो चलिए जानें मस्कारे से जुड़े ये पांच हैक्स, जो पलकों को और खूबसूरत बनाने में मदद करती हैं।