Skin Care Tips: त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। इसके बाद शादियों की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में अपनी त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। लोग अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए तरह-तरह के स्किन ट्रीटमेंट लेते हैं लेकिन बहुत से लोगों को स्किन ट्रीटमेंट लेने में डर लगता है। ऐसे लोग ज्यादातर घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करते हैं। इसी के चलते आज हम आपको घर पर ही अनार का फेसपैक बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। ताकि आप भी इसके इस्तेमाल से दमकती त्वचा पा सकें।
दरअसल, अनार में विटामिन-बी, विटामिन-सी, पोटैशियम,मैग्नीशियम, फास्फोरस, सेलेनियम, जिंक, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को चमकाने में मदद करते हैं। इसके अलावा अनार में एंटीऑक्सीडेंट और इंफ्लेमेटरी तत्व भी पाए जाते हैं। इसका फेसपैक बनाना बेहद आसान है, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको अनार के फेसपैक बनाने का आसान तरीका बताते हैं।