फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Skin Care: सर्दियों में रूखेपन से फटने लगी है हाथ-पैरों की त्वचा तो ऐसे बरकरार रखें स्किन की नमी

Wed, 15 Jan 2025 09:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दियों में त्वचा का रूखापन और फटना आम समस्या है। इसे रोकने और त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए निम्नलिखित सुझाव मददगार हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
ऐसे बरकरार रखें स्किन की नमी - फोटो : Adobe stock

Winter Skin Care: जनवरी का महीना होने की वजह से सर्दी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। आज तो हालत कुछ ऐसी है कि कोहरे की वजह से घर के बाहर का भी कुछ देखना असंभव हो रहा है। इस मौसम में यदि त्वचा का सही से ध्यान न रखा जाए तो परेशानी बढ़ जाती है।

खासतौर पर जिन लोगों की त्वचा ड्राई होती है, उनको तो अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना पड़ता है। यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जो त्वचा के रूखेपन से परेशान हैं, तो आपको खासतौर पर ध्यान रखने की जरूरत है। यहां हम आपको कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा का रूखापन दूर कर सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 6
मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें

यदि हाथ-पैरों में ज्यादा सूखापन आ गया है तो स्नान के तुरंत बाद और सोने से पहले त्वचा पर गाढ़ा मॉइस्चराइजर लगाएं। नारियल तेल, जैतून का तेल, या बादाम का तेल त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइस्चराइजर का काम करते हैं। इसका इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं।   
विज्ञापन

3 of 6
गुनगुने पानी से स्नान करें - फोटो : iStock
गुनगुने पानी से स्नान करें

सर्दी के मौसम में नहाने के लिए अक्सर लोग काफी ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। कभी भी बहुत गर्म पानी से न नहाएं, क्योंकि यह त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेता है। नहाने का पानी हमेशा गुनगुना ही होना चाहिए। इसके अलावा स्नान के लिए हल्के और मॉइस्चराइजिंग साबुन का उपयोग करें।  

4 of 6
स्क्रबिंग से बचें - फोटो : Adobe stock
स्क्रबिंग से बचें

सर्दियों में स्क्रब का ज्यादा उपयोग त्वचा को और अधिक रूखा बना सकता है। यदि स्क्रब करना हो तो हफ्ते में एक बार हल्के स्क्रब का ही इस्तेमाल करें। इसी के आपकी त्वचा खिल उठेगी।  
विज्ञापन

5 of 6
रात को विशेष देखभाल करें - फोटो : Adobe stock
रात को विशेष देखभाल करें

सोने से पहले अपने हाथ-पैरों पर मॉइस्चराइजर या तेल लगाएं और फिर मोजे और दस्ताने पहन लें। एलोवेरा जेल या ग्लिसरीन और गुलाबजल का मिश्रण भी त्वचा को गहराई से पोषण देता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घरेलू नुस्खे अपनाएं - फोटो : Adobe stock
घरेलू नुस्खे अपनाएं

यदि आपकी त्वचा काफी ज्यादा फट रही है तो आप घरेलू नुस्खे भी अपना सकती हैं। इसकी मदद से आपके चेहरे की नमी बरकरार रहेगी। इसके लिए एसी चीजों के इस्तेमाल से फेसपैक बनाएं, जिनमें नमी वाले तत्व पाए जाते हैं। इन आसान उपायों से आप सर्दियों में अपनी त्वचा की नमी बनाए रख सकते हैं और रूखेपन की समस्या से बच सकते हैं।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें