फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: पपड़ी-खुजली और ड्राईनेस दूर करें इन घरेलू नुस्खों से, मिलेगी तुरंत राहत

Mon, 13 Oct 2025 04:08 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Skin Care: इस लेख में हम बताएंगे ऐसी 5 नेचुरल चीजों के बारे में जिन्हें आप आसानी से इस्तेमाल कर सर्दियों में अपनी स्किन को मुलायम और स्वस्थ रख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सर्दी आते ही हाथ-पैर में जमने लगी है पपड़ी तो इस्तेमाल करें ये 5 चीजें - फोटो : Adobe stock
Winter Skin Care: सर्दियों की शुरुआत होते ही त्वचा पर सबसे पहले असर हाथ-पैरों पर दिखाई देने लगता है। ठंडी हवा और कम नमी के कारण स्किन रूखी, बेजान और पपड़ीदार हो जाती है, खासकर एड़ियों, उंगलियों और कोहनियों पर। ये समस्या केवल दिखने तक सीमित नहीं होती, बल्कि जलन, खुजली और फटने तक पहुंच सकती है।

महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले आप घर में मौजूद कुछ आसान और असरदार चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो त्वचा को गहराई से पोषण देंगी और नमी बनाए रखेंगी। घरेलू नुस्खों की खास बात यह है कि ये केमिकल फ्री होते हैं और लंबे समय तक असर दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
नारियल का तेल - फोटो : freepik
 नारियल तेल 

सर्दियों में त्वचा अपनी प्राकृतिक नमी खो देती है, जिससे पपड़ी, जलन और खिंचाव महसूस होता है। नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड त्वचा को गहराई से पोषण देता है। नहाने के बाद गुनगुने तेल से हल्की मसाज करने से स्किन लंबे समय तक सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रहती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
ग्लिसरीन - फोटो : Adobe stock
ग्लिसरीन

ग्लिसरीन एक प्राकृतिक ह्यूमेक्टेंट है यानी यह हवा से नमी खींचकर त्वचा में बनाए रखता है। इसे सीधे त्वचा पर लगाया जा सकता है या गुलाब जल में मिलाकर टोनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पपड़ीदार और फटी त्वचा के लिए बेहद असरदार है।

 

4 of 6
एलोवेरा जेल - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल ठंडी और जलनरोधी प्रकृति का होता है। यह न सिर्फ खुजली और सूजन को कम करता है, बल्कि त्वचा की ऊपरी परत को ठंडक और नमी भी देता है। एलोवेरा जेल को नाइट क्रीम की तरह इस्तेमाल करना सर्दियों में खास राहत देता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
शिया बटर - फोटो : Adobe stock
शिया बटर

शिया बटर विटामिन A, E और फैटी एसिड से भरपूर होता है। यह स्किन की खोई हुई नमी लौटाता है और उसे मुलायम बनाए रखता है। सर्दियों में यह एक गहरा मॉइश्चराइजिंग विकल्प है, खासकर उन लोगों के लिए जिनकी त्वचा अत्यधिक रूखी हो जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दूध और शहद - फोटो : Adobe stock
दूध और शहद  

दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा की डेड स्किन हटाने में मदद करता है, जबकि शहद नमी को लॉक करता है। इन दोनों को मिलाकर फेस पैक या बॉडी पैक की तरह लगाने से त्वचा मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनी रहती है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें