फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Dry Skin: नहाने के बाद सर्दियों में रूखी हो जाती है त्वचा तो साबुन नहीं इस उबटन को करें इस्तेमाल

Thu, 24 Nov 2022 06:00 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
shower - फोटो : pixabay
सर्दियों में रूखी त्वचा लगभग हर इंसान को परेशान करती है। खासतौर पर नहाने के बाद त्वचा का रूखापन बढ़ जाता है। वजह है गर्म पानी। ज्यादातर लोग सर्दियों में गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। जिसकी वजह से त्वचा का बचा हुआ मॉइश्चर भी खत्म हो जाता है। वहीं साबुन त्वचा को और रूखा बना देता है। नहाने के बाद त्वचा के रूखेपन से परेशान रहती हैं तो साबुन की जगह होममेड उबटन को इस्तेमाल करें। ये त्वचा का मॉइश्चर खत्म नहीं होने देगा और गर्म पानी से नहाने बावजूद त्वचा सॉफ्ट बनी रहेगी। तो चलिए जानें कौन सा होममेड उबटन साबुन की जगह इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

2 of 5
dry skin - फोटो : istock
साबुन की बजाय अगर आप होममेड उबटन का प्रयोग नहाने के लिए करती हैं। तो इसका फायदा स्किन को और भी है। उबटन लगाने से त्वचा की डेड स्किन साफ हो जाती है। जिससे नेचुरल चमक आती है और टैनिंग खत्म होती है। डेड स्किन साफ होने से त्वचा मुलायम हो जाती है।  
विज्ञापन

3 of 5
बादाम - फोटो : pixabay
होममेड उबटन बनाने के लिए जरूरत होगी
सात से आठ भीगे बादाम, एक कप बेसन, आधा कप ओटमील, दो चुटकी हल्दी पाउडर, नीम की पत्तियों का पाउडर और गुलाबजल। 

4 of 5
face pack - फोटो : istock
बादाम का पेस्ट बना लें। अब किसी बाउल में बादाम का पेस्ट लें। साथ में बेसन, हल्दी पाउडर, ओटमील पाउडर और नीम का पाउडर लें। इन सारी चीजों को मिला लें और गुलाब जल डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अगर आपकी त्वचा ज्यादा रूखी रहती है तो गुलाब जल की बजाय आप कच्चे दूध का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 
Winter Skin Care: सर्दियों में बादाम का तेल लगाने से त्वचा को होंगे कई फायदे, इन तरीकों से लगाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
face pack - फोटो : सोशल मीडिया।
इस उबटन को अच्छी तरह से पूरी बॉडी में लगाकर साफ करें। उबटन बॉडी को अच्छी तरह से एक्फोलिएट करता है। साथ ही धूल-मिट्टी को साफ कर बंद पोर्स को खोलता है। जिससे त्वचा चमकने लगती है और त्वचा को मॉइश्चर भी मिलता है। 
Winter Skin Care: बॉडी लोशन और कोल्ड क्रीम नहीं, सर्दियों में पिएं ये पेय पदार्थ, रूखी त्वचा से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें