फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dandruff Removal: ठंड शुरू होते ही डैंड्रफ का अटैक? जानिए इसे हटाने का वो सीक्रेट जो सैलून वाले नहीं बताते

Mon, 08 Dec 2025 09:15 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dandruff Home Remedies: अगर आप भी बालों में जमी रूसी से परेशान हैं तो हमारा लेख आपके काम का होने वाला है। 
विज्ञापन
1 of 4
ठंड शुरू होते ही डैंड्रफ का अटैक? - फोटो : अमर उजाला
Dandruff Home Remedies: सर्दियों का मौसम आते ही स्किन के साथ-साथ बालों की समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। ठंडी हवा, कम धूप और ड्राइनेस के कारण सिर की त्वचा रूखी हो जाती है, जिसका सीधा असर डैंड्रफ यानी रूसी के रूप में दिखाई देता है। कई बार हल्की सफेद परत से शुरू होने वाली समस्या खुजली, बाल झड़ने और स्कैल्प इन्फेक्शन तक पहुंच जाती है।

खास बात यह है कि सर्दियों में लोग बालों की सही देखभाल नहीं कर पाते, ज्यादा गर्म पानी से नहाना और ऑयलिंग में लापरवाही डैंड्रफ को और बढ़ा देती है। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या लंबे समय तक परेशान कर सकती है। हालांकि अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपायों और सही हेयर केयर रूटीन को अपनाकर सर्दियों में डैंड्रफ से राहत पाई जा सकती है।

जरूरी है कि स्कैल्प की नमी बनाए रखी जाए और बालों को मौसम के अनुसार पोषण दिया जाए। पर अगर इन सभी के बावजूद आपकी दिक्कत कम नहीं हो रही है तो हमारा बताया नुस्खा आजमा कर देख लें।
विज्ञापन

2 of 4
ये नुस्खा आयेगा काम - फोटो : Adobe stock

ये नुस्खा आयेगा काम

सर्दियों में डेंड्रफ से राहत पाने के लिए नारियल तेल और नींबू का उपाय सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है। नारियल तेल स्कैल्प को गहराई से पोषण देता है, जबकि नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड रूसी पैदा करने वाले फंगस को कंट्रोल करने में मदद करता है।

 
विज्ञापन

3 of 4
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें इस्तेमाल

इस उपाय के लिए दो चम्मच नारियल तेल हल्का गुनगुना कर लें। इसमें आधा चम्मच ताजा नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर धीरे-धीरे लगाएं और 5 से 7 मिनट तक हल्की मालिश करें, ताकि तेल जड़ों तक अच्छी तरह पहुंच सके। इसके बाद इसे कम से कम 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अगर डेंड्रफ ज्यादा है तो इसे रात भर भी लगाया जा सकता है। अगले दिन माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।

 
विज्ञापन

4 of 4
कब करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
कब करें इस्तेमाल

 हफ्ते में दो बार इस उपाय को अपनाने से स्कैल्प की ड्राईनेस कम होती है, खुजली से राहत मिलती है और लगातार इस्तेमाल से रूसी धीरे-धीरे साफ होने लगती है। ध्यान रखें कि ज्यादा नींबू न डालें, वरना स्कैल्प में जलन हो सकती है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें