Importance Of Skin Care: जब भी हम किसी अभिनेत्री की दमकती त्वचा देखते हैं, तो मन में ये सवाल अवश्य आता है कि आखिर कैसे इनकी स्किन इतना ग्लो करती है? इसका जबाव अभिनेत्रियां आए दिन देती रहती हैं कि वो अपनी स्किन के हिसाब से स्किन केयर रुटीन फॉलो करती हैं, जिस कारण उनका चेहरा चांद सा चमकता है।
उनको देखकर लगता है कि क्या वाकई स्किन केयर केयर इतना जरूरी है ? यहां हम आपको इसी सवाल का जबाव देने जा रहे हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर स्किन केयर रुटीन है क्या और इसे क्यों फॉलो करना चाहिए ?
विज्ञापन
2 of 7
क्या होता है स्किन केयर ?
- फोटो : Adobe stock
क्या होता है स्किन केयर ?
स्किन केयर क्यों जरूरी है, ये जानने से पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आखिर स्किन केयर है क्या ? स्किन केयर में सबसे पहले सीटीएम रूल आता है, इसका मतलब होता है क्लीनिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग। मतलब सबसे पहले चेहरे को क्लीन करना है, फिर टोनर का इस्तेमाल करना है और आखिर में मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना है।
विज्ञापन
3 of 7
क्या होता है स्किन केयर ?
- फोटो : Adobe stock
यदि स्किन पर ज्यादा समस्या है तो सीरम भी आपके काम का है। इसके अलावा हफ्ते में दो बार फैस पैक और एक बार स्क्रब का इस्तेमाल भी अवश्य करें।
4 of 7
कब शुरू करें स्किन केयर?
- फोटो : Adobe stock
कब शुरू करें स्किन केयर?
अब जान लें कि स्किन केयर करने की शुरुआत कब करनी चाहिए ? तो आपको बता दें कि स्किन केयर की शुरुआत 18-20 साल की उम्र से ही कर लेनी चाहिए, ताकि आपकी त्वचा लंबे समय तक हेल्दी बनी रहे।
अब आते हैं सबसे अहम प्वाइंट पर कि आखिर स्किन केयर क्यों करना चाहिए ? यहां हम तीन ऐसे प्वाइंट बताने जा रहे हैं जिससे ये साबित हो जाएगा कि स्किन केयर हर किसी के लिए बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन
5 of 7
त्वचा के लिए बनता है कवच
- फोटो : Adobe stock
1. त्वचा के लिए बनता है कवच
यदि आप नियमित रूप से स्किन केयर करते हैं तो आपकी त्वचा पर एक तरह का कवच तैयार हो जाता है। सही स्किन केयर त्वचा की बाहरी धूल, धूप, प्रदूषण, बैक्टीरिया और रसायनों से रक्षा करता है। इसलिए हर किसी को स्किन केयर रुटीन अवश्य ही फॉलो करना चाहिए।
विज्ञापन
6 of 7
बढ़ती उम्र के लक्षण रोकने में मददगार
- फोटो : Adobe stock
2. बढ़ती उम्र के लक्षण रोकने में मददगार
बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से अक्सर अब कम उम्र में ही लोगों के चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण दिखने लग जाते हैं। यदि आप सही उम्र में स्कन केयर रुटीन फॉलो करना शुरू कर देंगे, तो आपकी स्किन बढ़ती उम्र में भी जंवा दिखेगी। त्वचा की नियमित देखभाल करने से झुर्रियां, फाइन लाइन्स और ढीलापन जैसी समस्याएं देर से आते हैं।
यही तरह से स्किन केयर करने पर मुंहासे, ब्लैकहेड्स और अन्य समस्याएं नियंत्रण में रहती हैं। जबकि अगर आप स्किन केयर नहीं करते हैं, तो आपकी त्वचा पर कुछ न कुछ दिक्कत लगी ही रहती है, जिस कारण चेहरा खराब दिखने लगता है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।