Baldness Solution: आज के समय में गंजापन एक ऐसी समस्या है, जिससे ज्यादातर व्यक्ति परेशान रहते हैं। इसके कई कारण होते हैं। बहुत से लोगों के साथ ये समस्या जेनेटिक रूप से सामने आती है। यानी कि उनके माता-पिता के साथ ऐसा हो, या फिर खराब जीवनशैली और खान-पान भी गंजेपन की बड़ी वजह बनकर सामने आती है।
यदि आपको भी लगता है कि आप गंजेपन की तरफ बढ़ रहे हैं तो ये लेख आपके लिए है। गंजेपन के शुरुआती दौर में कुछ नुस्खे आजमाकर आप इस दिक्कत से छुटकारा पा सकते हैं। यहां हम आपको इन्हीं नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। हो सकता है कि इन नुस्खों की मदद से आप भी गंजेपन का शिकार होने से बच जाएं।
विज्ञापन
2 of 6
आंवला इस्तेमाल करें
- फोटो : Instagram
आंवला इस्तेमाल करें
यदि आपको लगता है कि आप धीरे-धीरे गंजेपन की तरफ बढ़ रहे हैं तो आंवला इस्तेमाल करें। इसके लिए आंवले का रस या पाउडर नारियल तेल में मिलाकर सिर में लगाएं। अब अपने बालों को 30 मिनट बाद धो लें। आंवला आपके बालों को जड़ों से मजबूत करता है और हेयर फॉल को रोकता है।
विज्ञापन
3 of 6
प्याज का रस
- फोटो : Adobe Stock
प्याज का रस
इस नुस्खे के बारे में आपने कभी न कभी तो सुना ही होगा। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस प्याज को पीसकर उसका रस निकालना है और सीधे सिर की त्वचा पर लगाना है। अब इसे कम से कम 40 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें। प्याज में पाए जाने वाले तत्व बालों को मजबूत बनाकर ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं।
4 of 6
नारियल तेल में करी पत्ता
- फोटो : Adobe Stock
नारियल तेल में करी पत्ता
इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको सिर्फ नारियल के तेल और करी पत्ता की जरूरत पड़ेगी। करी पत्ता बालों के लिए काफी लाभदायक है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले नारियल तेल में करी पत्ते डालकर उबालें और ठंडा करके सिर पर लगाएं। अब हफ्ते में 2-3 बार उपयोग करें। ये बालों को पोषण देने में मदद करता है।
विज्ञापन
5 of 6
मेथी
- फोटो : Freepik.com
मेथी
बालों के लिए मेथी को रामबाण बताया जाता है। ये हर भारतीय घर की रसोई में पाई जाती है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको मेथी को रातभर पानी में भिगोकर रखना है। रातभर भिगोने के बाद इसे पीस लें और सुबह इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट बाद अपने बालों को धो लें। इसके इस्तेमाल से भी बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
एलोवेरा लगभग हर भारतीय घर में पाया जाता है। इसके इस्तेमाल के लिए एलोवेरा जेल सिर पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें। एलोवेरा सिर की त्वचा को शांत करता है और बालों की ग्रोथ में मदद करता है। इससे बाल सिल्की और शाइनी भी बनते हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।