Side Effect of Wrong Lip Fillers: हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसकी वजह से हर कोई डर सा गया। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि इसके पीछे का कारण क्या है और इससे आपको क्या सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
एक गलती से सूज गए उर्फी जावेद के होंठ, हर लड़की के लिए जानना बेहद जरूरी हैं ये 5 बातें
- फोटो : instagram
Side Effect of Wrong Lip Fillers: टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरूआत करने वाली उर्फी जावेद आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो भले ही अप सीरियलों में तो ज्यादा नहीं दिखतीं, लेकिन उन्हें आज के समय सोशल मीडिया सैंसेशन कहा जाता है। अपने अनोखे फैशन के लिए अक्सर चर्चाओं में रहने वाली उर्फी जावेद इस बार अपने लुक को लेकर नहीं, बल्कि एक ब्यूटी ट्रीटमेंट की वजह से सुर्खियों में हैं।
दरअसल, हाल ही में उर्फी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि एक गलत इंजेक्शन के कारण उनके होंठ बुरी तरह सूज गए। दरअसल, वीडियो साझा करते हुए उन्होंने बताया हाल ही मे उनके चेहरे पर गलत तरह से लिप फिलर हो गए, ऐसे में इसे हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई और फिर अब फिलर्स हटवाने के बाद उनके होंठ और चेहरा काफी सूज गया था।
उर्फी ने लिप फिलर हटाते समय हुई लापरवाही को सार्वजनिक करते हुए कहा कि ये दर्दनाक अनुभव रहा और अब वह कभी भी इस प्रक्रिया को गंभीरता से लेने की सलाह देंगी। उर्फी की इस घटना से यह साफ हो गया है कि सौंदर्य बढ़ाने की चाह में जल्दबाज़ी और लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है। खूबसूरत दिखना गलत नहीं, लेकिन उसके लिए सही तरीका अपनाना सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
2 of 6
क्या होता है लिप फिलर ?
- फोटो : Adobe stock
क्या होता है लिप फिलर ?
आपको बता दें कि लिप फिलर एक कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट है, जिसमें होंठों को भरा और आकार देने के लिए इंजेक्शन के माध्यम से हायलूरोनिक एसिड या अन्य जेल जैसे पदार्थ डाले जाते हैं। ये प्रक्रिया अस्थायी होती है और इसका असर 6 महीने से 1 साल तक रहता है। लिप फिलर से होंठ मोटे, शेप्ड और आकर्षक दिखते हैं। ऐसे में यदि आप भी लिप फिलर करवाने का प्लान कर रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें।
विज्ञापन
3 of 6
क्वालिफाइड डॉक्टर का चयन करें
- फोटो : Adobe stock
क्वालिफाइड डॉक्टर का चयन करें
ये काफी सेंसिटिव ट्रीटमेंट होता है। ऐसे में इसके लिए ऐसे ही किसी सस्ते क्लीनिक में जाने की बजाए एक अच्छे, क्वालिफाइड और सर्टिफाइड कॉस्मेटिक एक्सपर्ट्स के पास ही जाएं। वो लिप फिलर की पूरी प्रक्रिया का सही से पालन करेंगे, इससे किसी तरह का खतरा नहीं रहेगा।
4 of 6
ट्रीटमेंट से पहले स्किन टेस्ट कराएं
- फोटो : Adobe stock
ट्रीटमेंट से पहले स्किन टेस्ट कराएं
कभी भी लिप फिलर करा रहे हैं तो पहले अपनी स्किन की जांच कराएं। लिप फिलर में होंठों पर इंजेक्शन लगता है। ऐसे में एलर्जी और साइड इफेक्ट का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए लिप फिलर से पहले एलर्जी या साइड इफेक्ट की जांच जरूरी है।
विज्ञापन
5 of 6
लिप फिलर के बाद केयर जरूरी
- फोटो : Adobe stock
लिप फिलर के बाद केयर जरूरी
अगर आप लिप फिलर करा रहे हैं और उसे कराने के बाद थोड़ी ही भी स्किन पर सूजन दिखती है, या फिर जलन या खुजली होती तो लापरवाही बरतने से बचें। इस दौरान तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। खुद से कोई भी दवा लेने से बचें।
अगर पहली बार लिप फिलर करा रहे हैं तो सीमित मात्रा में ही कराएं। इससे आपको पता लग जाएगा कि ये आपके चेहरे पर लग कैसे रहे हैं। भले ही बाद में फिलर्स को बढ़वा लें। एकदम से ओवरफिलिंग से चेहरा असामान्य दिख सकता है और आप हंसी का पात्र बन सकते हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।