फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

What Is Lip Surgery: लिप सर्जरी क्या है? जानिए इसकी पूरी प्रक्रिया और संभावित नुकसान

सार

What is The Full Process of Lip Surgery: यदि आप भी लिप सर्जरी कराने का प्लान कर रहे हैं तो पहले इसके बारे में पूरी जानकारी ले लें। यहां हम आपको हर डिटेल देंगे। 
विज्ञापन
1 of 8
यहां मिलेगी लिप सर्जरी से जुड़ी हर जानकारी - फोटो : Adobe stock
What is The Full Process of Lip Surgery: जैसे-जैसे समय बदल रहा है, वैसे-वैसे लोगों के रहन-सहन से लेकर पहनावे में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। एक समय था, जब खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं सिर्फ मेकअप का इस्तेमाल करती थीं, लेकिन आज के समय महिलाएं तरह-तरह के कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट ले रही हैं। इन्हीं ट्रीटमेंट में शामिल है लिप सर्जरी।

जी हां, होंठों का आकार बढ़ाने या घटाने के लिए अब महिलाएं लिप सर्जरी कराना पसंद करती हैं। इससे लुक में काफी बदलाव देखने को मिलता है। कई अभिनेत्रियां नियमित रूप से लिप सर्जरी कराकर अपने लुक को खूबसूरत बनाती हैं।

ज्यादातर महिलाओं को इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती, कि ये लिप सर्जरी कैसे होती है और इसके नुकसान क्या हैं। इसी के चलते हम आपको यहां इस सर्जरी से जुड़ी हर बात बताएंगे। ये सर्जरी मुख्यत दो प्रकार से की जाती है, आइए जानते हैं इसके बारे में। 
विज्ञापन

2 of 8
लिप ऑग्मेंटेशन - फोटो : Adobe stock
1. लिप ऑग्मेंटेशन

जो महिलाएं अपने होंठों का आकार बढ़ाना चाहती हैं, यानी कि होंठों में उभार चाहती हैं वो लिप ऑग्मेंटेशन कराती हैं। ज्यादातर अभिनेत्रियां इस सर्जरी को कराकर अपने होंठों के आकार में बदलाव करती हैं। इस  आसान की सर्जरी में हायालूरोनिक एसिड जैसे फिलर होंठों में इंजेक्शन के जरिए इंजेक्ट किए जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
लिप ऑग्मेंटेशन - फोटो : Adobe stock
इस प्रक्रिया को पूरा होने में तरकीबन आधे घंटे का समय लगता है। इसे एक बार कराने के बाद इसका असर तकरीबन 8 महीने से एक साल तक तो रहता ही है। जो महिलाएं स्थायी रूप से अपने होंठों को मोटा बनाना चाहती हैं, वो डॉक्टर की सलाह पर सिलिकॉन का इस्तेमाल भी कराती हैं। 

 

4 of 8
- फोटो : Adobe stock
इसके नुकसान

कई मामलों में ऐसा देखा जाता है कि लिप ऑग्मेंटेशन के बाद होंठों पर जलन, लालिमा और दर्द का एहसास होता है। कई मामलों में तो दिक्कत तब सामने आती है जब फिलर की वजह से होंठों का आकार ही बदल गया हो। इसकी वजह से होंठ टेढ़े-मेढ़े दिखने लगते हैं। एलर्जी की थोड़ी सी भी संभावना लग रही तो इसे इग्नोर न करें, बल्कि तत्काल ही डॉक्टर की सलाह लें। 

 
विज्ञापन

5 of 8
लिप रिडक्शन - फोटो : Adobe stock
2. लिप रिडक्शन

इसके नाम से ही आपको क्लीयर हो गया होगा कि इसका काम होंठों का आकार पतला करना है। जिन महिलाओं के होंठ काफी ज्यादा मोटे होते हैं, वो इस सर्जरी के माध्यम से अपने होंठों को पतला कराती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
लिप रिडक्शन - फोटो : Adobe stock
ये भी एक सर्जिकल प्रक्रिया है। जिसमें होंठ के अंदर से अतिरिक्त ऊतक को हटाया जाता है और टांके लगाए जाते हैं। इस प्रक्रिया के लिए व्यक्ति को जनरल एनेस्थीसिया दिया जाता है, ताकि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी न हो। 

 
विज्ञापन

7 of 8
इसके नुकसान - फोटो : Adobe stock
इसके नुकसान

लिप रिडक्शन सर्जरी के मामले में कई बार घाव ठीक होने में काफी समय लगता है। यदि इसे सही जगह से न कराया जाए तो टांकों के निशान रह जाते हैं, जो देखने में अजीब लगते हैं। इससे कई बार बोलने में भी दिक्कत होती है। 
 

 
विज्ञापन

8 of 8
इन बातों का ध्यान रखकर कराएं सर्जरी - फोटो : Adobe stock
इन बातों का ध्यान रखकर कराएं सर्जरी

यदि आपका लिप सर्जरी कराने का मन है तो सबसे पहले तो एक अच्छे कॉस्मेटिक डॉक्टर की सलाह लें। वहां जाकर अपना टेस्ट कराएं कि आपकी स्किन सर्जरी के लिए सही है या नहीं। किसी भी अनजाने डॉक्टर से तो सर्जरी भूल से भी न कराएं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें