फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

What Is Blue Skin Care:जानिए क्या है ब्लू स्किन केयर ट्रेंड, जो कॉस्मेटिक की दुनिया में मचा रहा धमाल

Mon, 21 Jul 2025 04:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

What Is Blue Skin Care: समय के साथ-साथ स्किन केयर के नये-नये ट्रेंड बाजार में आते रहते हैं। आज-कल ब्लू स्किन केयर ट्रेंड में है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
ब्लू स्किन केयर - फोटो : Adobe stock
What Is Blue Skin Care: आजकल ब्यूटी और स्किन केयर इंडस्ट्री में एक नया और तेजी से पॉपुलर हो रहा ट्रेंड है, जिसका नाम है ब्लू स्किन केयर। सोशल मीडिया पर #BlueBeauty और #BlueSkincare जैसे हैशटैग्स ट्रेंड कर रहे हैं।

ऐसे में हर किसी के जहन में ये सवाल आना बेहद स्वाभाविक है कि आखिर क्या है ये ब्लू स्किनकेयर? और क्यों इसे स्किनकेयर की दुनिया का अगला बड़ा ट्रेंड माना जा रहा है? यहां इस लेख में हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। इस स्किन केयर को फॉलो करके आप भी गर्मी और बारिश के मौसम में दमकती त्वचा पा सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 7
क्या होता है ब्लू स्किन केयर ? - फोटो : Adobe stock
क्या होता है ब्लू स्किन केयर ?

सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर ब्लू स्किन केयर होता क्या है ? तो पहले जान लें कि ब्लू स्किन केयर में ब्लू टेंशन रिलीविंग, कूलिंग या हीलिंग तत्व पाए जाते हैं। इनका रंग सामान्य तौर पर हल्का नीला या फिर पारदर्शी नीला होता है। ये गर्मी और बारिश के मौसम में सबसे काम आता है, क्योंकि ये स्किन को हाइड्रेट रखने का काम करता है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
ब्लू स्किन केयर में पाए जाने वाले तत्व - फोटो : Adobe stock
ब्लू स्किन केयर में पाए जाने वाले तत्व

इस स्किन केयर में जो भी प्रोडक्ट्स पाए जाते हैं, उनमें मुख्यत: समुद्री तत्व पाए जाते हैं। इन तत्वों में ब्लू टैंसी ऑयल, ब्लू एजुलीन, सी वीड, नीलोत्पल और ब्लू कैमोमाइल शामिल हैं। 

 

4 of 7
ब्लू स्किनकेयर किसके लिए है? - फोटो : Adobe stock
ब्लू स्किनकेयर किसके लिए है?

जिन लोगों की त्वचा सेंसिटिव, डिहाइड्रेटेड या इनफ्लेम्ड है, उनके लिए ये स्किन केयर कम आएगा। इसके अलावा जो लोग प्राकृतिक और कूलिंग इफेक्ट वाले स्किन प्रोडक्ट्स की तलाश में हैं। साथ-साथ जिनकी स्किन प्रदूषण और हीट से परेशान रहती है, उनके लिए भी ब्लू स्किन परफेक्ट माना जाता है। 
 
विज्ञापन

5 of 7
ब्लू स्किन केयर में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट - फोटो : Adobe stock

ब्लू स्किन केयर में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट
  • ब्लू टैंसी फेस ऑयल
  • ब्लू लोटस हाइड्रेटिंग मास्क
  •  मरीन ब्लू जेल मॉइश्चराइज़र
  •  सी मिनरल्स फेस मिस्ट

 
विज्ञापन

6 of 7
ये हैं इसके फायदे - फोटो : Adobe stock
ये हैं इसके फायदे
  •  रेडनेस और रैश में राहत
  •  सेंसिटिव और एक्ने-प्रोन स्किन के लिए परफेक्ट
  •  स्किन को ठंडक पहुंचाता है
  • त्वचा को चमकदार और फ्रेश बनाता है

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन बातों का ध्यान रखकर करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
इन बातों का ध्यान रखकर करें इस्तेमाल

यदि आप भी ब्लू स्किन केयर ट्राई करने का प्लान कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि कोई भी नया प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट बेहद जरूरी है। प्रोडक्ट खरीदने से पहले ये ध्यान रखें कि ब्लू कलर का मतलब केमिकल नहीं, हमेशा ये देखें कि इंग्रेडिएंट्स नेचुरल हों। वहीं संवेदनशील त्वचा वाले लोग कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लें।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें