फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Remedy For Glowing Skin: महंगी क्रीमों को कहें बाय-बाय, घर पर रखी इन 5 चीजों से चमकाएं चेहरा

Mon, 21 Jul 2025 12:48 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Home Remedy For Glowing Skin At Home: यदि आप भी महंगी-महंगी क्रीमों का इस्तेमाल करके थक गए हैं तो घर पर रखी इन पांच चीजों को चेहरे पर अप्लाई करके देख लें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा। 
विज्ञापन
1 of 6
महंगी क्रीमों को कहें बाय-बाय, घर पर रखी इन 5 चीजों से चमकाएं चेहरा - फोटो : Adobe stock
Home Remedy For Glowing Skin At Home: आज के समय में कौन नहीं चाहता कि उनकी त्वचा हमेशा खिली-खिली रहे। इसके लिए बाजार में तमाम तरह के महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स आते हैं। पर, कई बार ये केमिकल वाले प्रोडक्ट चेहरे को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचाते हैं।

ऐसे में यहां इस लेख में चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने और चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्राकृतिक और असरदार उपाय बताए गए हैं। ये नुस्खे न सिर्फ स्किन को साफ और निखरी बनाते हैं, बल्कि साइड इफेक्ट्स से भी सुरक्षित रखते हैं। इन नुस्खों को आजमाने के लिए आपको सिर्फ कुछ घरेलू चीजों की जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
चंदन - फोटो : Adobe stock
चंदन 

हर घर में चंदन पाउडर काफी आसानी से मिल जाता है। इसके इस्तेमाल से आप चेहरे को दमका सकते हैं, ये स्किन को ठंडक देता है और चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करता है। इसके इस्तेमाल के लिए एक कटोरी में चंदन पाउडर लें और फिर उसमें गुलाब जल डालकर चेहरे पर अप्लाई करें। हफ्ते में तीन बार इस्तेमााल करके इसका असर देखें। 

 
विज्ञापन

3 of 6
हल्दी - फोटो : इंस्टाग्राम
हल्दी 

हर भारतीय रसोई में हल्दी होना बेहद स्वाभाविक है। तो अगर आपके चेहरे पर काफी दाग-धब्बे हैं तो हल्दी का इस्तेमाल चेहरे पर करें। दरअसल, हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो चेहरे के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आपको हल्दी के साथ बेसन और दही मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई करना है। 

 

4 of 6
एलोवेरा जेल - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल

यदि आपके घर में एलोवेरा जेल उप्लब्ध है, तो उसे हर दिन सोने से पहले चेहरे पर अप्लाई करें। एलोवेरा स्किन को रिपेयर करता है और झाइयों को कम करता है। यदि आपके घर इसका पौधा लगा है तो कोशिश करें कि ये हर दिन ताजा एलोवेरा जेल ही इस्तेमाल करें। 


 
विज्ञापन

5 of 6
नीम - फोटो : freepik
नीम

यदि आपके घर के आस-पास नीम का पेड़ है तो उसकी पत्तियों को सुखाकर पहले तो इसका पाउडर बना लें। अब नीम पाउडर और  गुलाब जल का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। ये पेस्ट आपके चेहरे से एक्ने मार्क्स और दाग-धब्बों को कम करता है। इससे आपका चेहरा चमक उठता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आंवला पाउडर - फोटो : instagram
आंवला पाउडर

आंवला पाउडर आज-कल बड़ी ही आसानी से बाजार में मिल जाता है। ऐसे में आप इस पाउडर में थोड़ा सा शहद मिक्स करके इससे फेस पैक बना सकती हैं। आंवला पाउडर में विटामिन C भरपूर होता है, जो स्किन को निखारता है। इसके इस्तेमाल से आपको किसी तरह के साइड इफेक्ट का खतरा भी नहीं रहेगा।  

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें